फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Demand for electricity started increasing again, supply is not coming back on track, demand 22500 availability around 21000 MW

यूपी : फिर बढ़ने लगी बिजली की मांग, पटरी पर नहीं आ पा रही आपूर्ति, मांग 22500 उपलब्धता 21000 मेगावाट के आसपास

Sat, 07 May 2022 05:30 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 07 May 2022 05:30 PM IST
सार

लखनऊ के तमाम इलाकों में दिन और रात में र्कई बार बत्ती गुल होने से लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण इलाकों में भी शिड्यूल के अनुसार आपूर्ति का दावा किया जा रहा है, लेकिन लोगों को पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही है।

विज्ञापन
UP: Demand for electricity started increasing again, supply is not coming back on track, demand 22500 availability around 21000 MW
Electricity

विस्तार

प्रदेश में बिजली की मांग फिर बढ़ने लगी है। मांग और उपलब्धता में अंतर बरकरार रहने से आपूर्ति व्यवस्था पटरी पर नहीं आ पा रही है। हालांकि पावर कॉर्पोरेशन आपूर्ति सामान्य होने का दावा कर रहा है, लेकिन राजधानी समेत लगभग सभी शहरों में अघोषित कटौती जारी है। लखनऊ के तमाम इलाकों में दिन और रात में र्कई बार बत्ती गुल होने से लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण इलाकों में भी शिड्यूल के अनुसार आपूर्ति का दावा किया जा रहा है, लेकिन लोगों को पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही है। इस बीच बिजलीघरों में कोयले का संकट अभी बना हुआ है।

विज्ञापन


मौसम बदलने से बृहस्पतिवार को प्रदेश में बिजली की मांग में कमी हुई थी, लेकिन शुक्रवार को गर्मी बढ़ने के साथ बिजली की मांग में भी इजाफा हो गया। शुक्रवार रात बिजली की मांग 22,500 मेगावाट से ऊपर पहुंच गई जबकि उपलब्धता 21,000 मेगावाट के आसपास थी। केंद्र से अतिरिक्त बिजली आयात करने के बावजूद शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में आपात कटौती करनी पड़ रही है। स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर (एसएलडीसी) के अधिकारियों का कहना है कि अभी तो जैसे-तैसे आपूर्ति पटरी पर रखी जा रही है, लेकिन जिस तरह से गर्मी और उसके साथ मांग बढ़ रही है उसे देखते हुए आने वाले दिनों में स्थिति गंभीर हो सकती है।
विज्ञापन


अधिकारियों का कहना है कि इस समय भी राज्य के बिजलीघरों को रोजाना 87000 मीट्रिक टन कोयले की जरूरत है जबकि 76,500 मीट्रिक टन ही आपूर्ति हो पा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed