{"_id":"68407d5d36b5480aa7089930","slug":"up-delegation-from-cambodia-thailand-myanmar-vietnam-on-up-visit-met-cm-yogi-visited-lucknow-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: कंबोडिया, थाईलैंड, म्यांमार, वियतनाम का दल यूपी की यात्रा पर, सीएम योगी से की मुलाकात; किया लखनऊ भ्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: कंबोडिया, थाईलैंड, म्यांमार, वियतनाम का दल यूपी की यात्रा पर, सीएम योगी से की मुलाकात; किया लखनऊ भ्रमण
Wed, 04 Jun 2025 10:37 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Wed, 04 Jun 2025 10:37 PM IST
सार
Delegation of ASEAN countries: पांच आसियान देशों का 50 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल प्रदेश के प्रमुख स्थलों की यात्रा पर आया है। बुधवार को यह दल लखनऊ पहुंचा और सीएम योगी से मुलाकात की।
विज्ञापन
प्रतिनिधिमंडल से मिलते सीएम योगी।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
पर्यटन विभाग और विदेश मंत्रालय के सहयोग से मेकांग-गंगा सहयोग (एमजीसी) कार्य योजना के अंतर्गत पांच आसियान देशों का 50 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल प्रदेश के प्रमुख स्थलों की यात्रा पर आया है। फैमिलियराइजेशन (फैम) ट्रिप के तहत आयोजित यात्रा का उद्देश्य बौद्ध सर्किट में आने वाले बौद्ध विरासतों को विश्व मानचित्र पर प्रदर्शित करना है।
विज्ञापन
यात्रा पर आए कम्बोडिया, लाओस पीडीआर, म्यांमार, थाईलैंड और वियतनाम के प्रतिनिधियों ने राजधानी के बड़ा इमामबाड़ा, रूमी दरवाजा, भूलभुलैया आदि जगहों का भ्रमण किया। उन्होंने स्थापत्य कला, सांस्कृतिक विरासत और स्थानीय व्यंजन को सराहा। इसके बाद यह दल श्रावस्ती के लिए रवाना हो गया। जबकि मंगलवार देर शाम प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके आवास पर मुलाकात की थी।
विज्ञापन
सीएम ने दल का स्वागत करते हुए कहा कि यह बोधि यात्रा पर्यटन को बढ़ावा देने का साधान मात्र नहीं है, बल्कि यह दक्षिण-पूर्व एशिया के पांच प्रमुख देशों के साथ भारत के संबंधों को प्रगाढ़ करने का भी माध्यमि है। यह यात्रा भारत तथा मेकांक-गंगा सहयोग के सदस्य देशों के बीच स्वास्थ्य, शिक्षा सहित सांस्कृतिक संबंधों को भी प्रगाढ़ करेगी।
विज्ञापन
वहीं पर्यटन व संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्यप्रदेश की बौद्ध धरोहर को वैश्विक मंच पर प्रभावी रूप से प्रस्तुत करना है। इस दल में बौद्ध भिक्षु, ट्रेवल एजेंट और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। फैम ट्रिप को ’बोधि यात्रा’ का नाम दिया गया, जो 07 जून तक चलेगी। यात्रा में आए प्रतिनिधि श्रावस्ती, कपिलवस्तु, कुशीनगर, सारनाथ के साथ-साथ वाराणसी का भ्रमण करेंगे। इससे पहले उन्होंने आगरा का भ्रमण किया। यह प्रयास भारत व दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के बीच सांस्कृतिक एवं पर्यटन सहयोग को सुदृढ़ करेगा।