फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Decree of MNREGA contract workers to submit EPF every month

यूपी : मनेरगा संविदा कर्मियों का ईपीएफ हर महीने जमा करने का फरमान

Mon, 22 Nov 2021 01:52 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 22 Nov 2021 01:52 PM IST
सार

मनरेगा के संविदा कर्मियों के मानदेय से काटी गई ईपीएफ की राशि को उसी महीने कर्मी के पीएफ खाते में जमा कराना होता है। लेकिन 66 जिलों में मानदेय से कटौती के बाद भी पीएफ की राशि खाते में जमा नहीं की जा रही थी।

विज्ञापन
UP: Decree of MNREGA contract workers to submit EPF every month
EPF

विस्तार

मनरेगा के संविदा कर्मियों की भविष्य निधि की राशि अब हर महीने कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) खाते में जमा की जाएगी। ग्राम्य विकास विभाग ने सभी डीएम को 30 नवंबर तक संविदा कर्मियों के मानदेय से काटी गई ईपीएफ की राशि को खाते में जमा कराने के निर्देश दिए हैं। इससे 40 हजार से अधिक मनरेगा संविदा कर्मियों को फायदा मिलेगा। 

विज्ञापन


अमर उजाला ने 25 अक्तूबर के अंक में ‘मनरेगा के संविदा कर्मियों का 66 जिलों में जमा नहीं हो रहा ईपीएफ’ शीर्षक से खबर प्रकाशित कर इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। खबर प्रकाशित होने के बाद ग्राम्य विकास विभाग हरकत में आया और अपर आयुक्त मनरेगा योगेश कुमार ने जिलाधिकारियों को सभी ब्लॉकों को लॉगिन पासवर्ड और इंटरनेट बैंकिंग की सुविधा उपलब्ध कराते हुए ईपीएफ की राशि ब्लॉक स्तर से ही पीएफ खाते में जमा क राने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने उपायुक्त श्रम रोजगार को हर महीने इसकी समीक्षा के भी निर्देश दिए हैं। उधर, ग्राम रोजगार सेवक संघ के प्रदेश अध्यक्ष भूपेश सिंह ने बताया कि सरकार के इस निर्णय से 40 हजार से अधिक संविदा कर्मियों को लाभ होगा। 
विज्ञापन


ये था मामला
मनरेगा के संविदा कर्मियों के मानदेय से 12 प्रतिशत ईपीएफ की कटौती की जाती है और 13 प्रतिशत राशि राज्य सरकार की ओर से ईपीएफ में जमा की जाती है। नियमानुसार कर्मियों के मानदेय से कटी गई ईपीएफ की राशि को उसी महीने कर्मी के पीएफ खाते में जमा कराना होता है। लेकिन झांसी, श्रावस्ती, बांदा, महराजगंज, बहराइच, सुल्तानपुर, वाराणसी, सिद्धार्थनगर और देवरिया को छोड़कर शेष 66 जिलों में मानदेय से कटौती के बाद भी पीएफ की राशि खाते में जमा नहीं की जा रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed