फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Daytime temperatures will rise, but nights will be cold; Cyclone Montha's impact is over; learn about the

UP : अब दिन में चढ़ेगा पारा...लेकिन रातें होंगी सर्द, मोंथा तूफान का असर खत्म; जानें मौसम का हाल

Sat, 01 Nov 2025 08:27 AM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Sat, 01 Nov 2025 08:27 AM IST
सार

शहर का औसत एक्यूआई 50 से नीचे आ गया। वहीं, गोमती नगर की हवा 36 सूचकांक के साथ गहरे हरे जोन में यानी सबसे बेहतर रही।

विज्ञापन
UP: Daytime temperatures will rise, but nights will be cold; Cyclone Montha's impact is over; learn about the
मौसम ने ली करवट- कुछ इस तरह दिखा डुमरियागंज का इटवा बढ़नी मार्ग पर सुबह का नजारा। संवाद

विस्तार

राजधानी में आज से मोंथा तूफान का असर छंटेगा और बादलों की सक्रियता घटेगी। इसके साथ ही बीते दो-तीन दिन से हो रही रिमझिम बारिश का दाैर थम जाएगा। इसके बाद धूप खिलेगी। मौसम विभाग का कहना है कि शनिवार और इसके बाद के दिनों में धूप के असर से दिन के अधिकतम तापमान में बढ़त होगी। इसके उलट रात के न्यूनतम तापमान में गिरावट भी आएगी।

विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि लखनऊ में अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान पर पारे में 5 डिग्री तक की बढ़त देखने को मिल सकती है। दूसरी तरफ न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री तक की गिरावट के संकेत भी हैं।
विज्ञापन


इससे रातें धीरे-धीरे सर्द होनी शुरू होंगी। रात और सुबह में हल्की धुंध भी देखने को मिल सकती है।शुक्रवार को दिन का तापमान 1.7 डिग्री की बढ़त के साथ 25.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री की गिरावट के साथ 20.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

50 से नीचे पहुंचा लखनऊ का औसत एक्यूआई

बीते दो दिन में हुई रिमझिम बारिश से लखनऊ की हवा की सेहत काफी अच्छी हो गई। शुक्रवार को शहर का औसत एक्यूआई 50 से नीचे आ गया। वहीं, गोमती नगर की हवा 36 सूचकांक के साथ गहरे हरे जोन में यानी सबसे बेहतर रही।

  • गोमतीनगर- 36 - गहरा हरा-अच्छा
  • कुकरैल - 40 - हरा - अच्छा
  • बीबीएयू- 54 - हरा - अच्छा
  • तालकटोरा - 56 - हरा - अच्छा
  • अलीगंज- 61 - हरा - अच्छा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed