फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Date of written examination for direct recruitment of 60 thousand constables announced

यूपी: 60 हजार सिपाहियों की सीधी भर्ती की लिखित परीक्षा की तिथि घोषित, जानिए तिथि और केंद्रों की डिटेल

Fri, 22 Dec 2023 07:29 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 22 Dec 2023 07:29 AM IST
सार

भर्ती बोर्ड की अध्यक्ष रेणुका मिश्रा ने सभी जिलाधिकारियों को भेजे पत्र में कहा है कि यह परीक्षा प्रदेश भर में करीब 5000 केंद्रों पर एक पाली होगी।

विज्ञापन
UP: Date of written examination for direct recruitment of 60 thousand constables announced
UP Police Constable - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उप्र पुलिस बल का हिस्सा बनने के इच्छुक युवाओं का इंतजार खत्म होने वाला है। आरक्षी नागरिक पुलिस के 60,244 पदों पर होने वाली सीधी भर्ती की लिखित परीक्षा 11 फरवरी को होगी। इसमें करीब 25 लाख अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं। उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने इस बाबत सभी जिलों के डीएम को तैयारी करने के लिए कहा है।

विज्ञापन


भर्ती बोर्ड की अध्यक्ष रेणुका मिश्रा ने सभी जिलाधिकारियों को भेजे पत्र में कहा है कि यह परीक्षा प्रदेश भर में करीब 5000 केंद्रों पर एक पाली होगी। इसके लिए परीक्षा केंद्रों का चयन संघ लोक सेवा आयोग, उप्र लोक सेवा आयोग, उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग और उप्र पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड द्वारा उनके जिलों में पूर्व में कराई गई परीक्षाओं के आधार पर किया गया है। 
विज्ञापन


बोर्ड ने सभी डीएम को उनके जिले के परीक्षा केंद्रों की सूची देते हुए शासनादेश के मुताबिक आगे की कार्यवाही करने के लिए कहा है। लिखित परीक्षा का प्रबंधन संबंधित जिलों के डीएम द्वारा जिला पुलिस के आयुक्त व एसपी के सहयोग से कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed