फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: DA also increased to the employees taking benefits of sixth and fifth pay, orders issued for All India Service officers also

यूपी : छठे व पांचवें वेतन का लाभ लेने वालों कार्मिकों को भी बढ़ा डीए, अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों के लिए भी आदेश जारी

Tue, 21 Dec 2021 12:47 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 21 Dec 2021 12:47 PM IST
सार

प्रदेश के जो कार्मिक पांचवें व छठे केंद्रीय वेतन आयोग की संस्तुति पर राज्य सरकार की ओर से लागू किए गए वेतन ढांचे में कार्यरत हैं, उनको भी  महंगाई भत्ता (डीए) दिया जाएगा। इसके अलावा अखिल भारतीय सेवा के अधिकारी भी इसका लाभ पाएंगे।

विज्ञापन
UP: DA also increased to the employees taking benefits of sixth and fifth pay, orders issued for All India Service officers also
रुपये - फोटो : PIXABAY

विस्तार

प्रदेश के जो कार्मिक पांचवें व छठे केंद्रीय वेतन आयोग की संस्तुति पर राज्य सरकार की ओर से लागू किए गए वेतन ढांचे में कार्यरत हैं, उनको भी  महंगाई भत्ता (डीए) दिया जाएगा। इसके अलावा अखिल भारतीय सेवा के अधिकारी भी इसका लाभ पाएंगे। अपर मुख्य सचिव वित्त एस. राधा चौहान ने इनसे संबंधित अलग-अलग शासनादेश सोमवार को जारी कर दिए। 

विज्ञापन


प्रदेश में काफी कर्मचारी सातवें वेतन आयोग की संस्तुतियों का लाभ नहीं ले रहे हैं। वे छठे वेतन आयोग द्वारा संस्तुत व राज्य सरकार द्वारा लागू वेतन संरचना में कार्यरत हैं। इन्हें वर्तमान में मूल वेतन का 189 प्रतिशत डीए मिल रहा है। शासन ने एक जुलाई, 2021 से इन्हें 196 प्रतिशत की दर से भुगतान का फैसला किया है। वहीं जो कर्मचारी पांचवें वेतन आयोग द्वारा संस्तुत व राज्य सरकार द्वारा लागू वेतन संरचना में कार्यरत हैं, उन्हें 368 प्रतिशत डीए देने का फैसला किया है। इन्हें वर्तमान में 356 प्रतिशत डीए मिल रहा है। डीए का नकद भुगतान दिसंबर के वेतन के साथ एक जनवरी को होगा। जुलाई से नवंबर तक  का जीपीएफ में जाएगा। अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों (आईएएस, आईपीएस व आईएफएस) को भी एक जुलाई से 28 की जगह 31 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed