फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Covid Update KGMU and Jims Noida will do genome sequencing

UP Covid Update: केजीएमयू और जिम्स नोएडा करेंगे जीनोम सीक्वेंसिंग, हर जिले में बनेंगे सैंपल सेंटर

Fri, 23 Dec 2022 12:52 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 23 Dec 2022 12:52 AM IST
सार

एसजीपीजीआई, लोहिया संस्थान सहित अन्य मेडिकल कॉलेजों को तैयारी रखने के निर्देश दिए गए हैं। जिलों में नोडल अधिकारी भी नामित होंगे। ये अधिकारी जिले से लैब तक सैंपल पहुंचाने और रिपोर्ट हासिल करने की जिम्मेदारी निभाएंगे।

विज्ञापन
UP Covid Update KGMU and Jims Noida will do genome sequencing
कोरोना जांच (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में कोविड मरीज बढ़े तो केजीएमयू और जिम्स नोएडा जीनोम सीक्वेंसिंग करेंगे। फिर जरूरत के अनुसार लैब की संख्या बढ़ाई जाएगी। जीनोम सीक्वेंसिंग के सैंपल जल्दी लैब पहुंचे, इसके लिए हर जिले में अलग से सेंटर बनाए जाएंगे।
विज्ञापन


विशेष सचिव चिकित्सा शिक्षा दुर्गाशक्ति नागपाल ने बताया कि गुजरात और ओडिशा में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट के मिलने के बाद हर स्तर पर तैयारी तेज कर दी गई है। अगर मरीजों की संख्या बढ़ी तो केजीएमयू व जिम्स नोएडा के अलावा अन्य चिकित्सा संस्थानों में भी जांच शुरू कराई जाएगी।
विज्ञापन

एसजीपीजीआई, लोहिया संस्थान सहित अन्य मेडिकल कॉलेजों को तैयारी रखने के निर्देश दिए गए हैं। जिलों में नोडल अधिकारी भी नामित होंगे। ये अधिकारी जिले से लैब तक सैंपल पहुंचाने और रिपोर्ट हासिल करने की जिम्मेदारी निभाएंगे। विभाग का मानना है कि इससे जीनोम सीक्वेंसिंग में अगर कहीं नया वैरिएंट मिलता है तो तत्काल उसे नियंत्रित करने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन

अस्पतालों को तैयारी के निर्देश
स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. लिली सिंह ने बताया कि सभी सीएमओ व सीएमएस को निर्देश दिए गए हैं कि पिछली बार जो कोविड अस्पातल बनाए गए, उसे इस बार भी आरक्षित रखा जाएगा। अभी मरीजों का उपचार चलता रहे, लेकिन जैसे ही कोविड मरीज बढ़ते हैं तो संबंधित अस्पताल को कोविड अस्पताल में तब्दील कर दिया जाए। मैन पावर, दवाओं एवं अन्य संसाधनों को भी दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed