फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Country's first Naval Shaurya Vatika built in Lucknow, CM present with Defence Minister Rajnath Singh

यूपी: लखनऊ में बनी देश की पहली नौसेना शौर्य वाटिका, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के साथ सीएम रहे मौजूद

Sun, 31 May 2026 06:45 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 31 May 2026 06:45 AM IST
सार

Naval Shaurya Vatika: राजधानी को देश की पहली नौसेना शौर्य वाटिका की सौगात मिली। इस शौर्य वाटिका के लोकार्पण मौके पर विशेष तौर पर सीएम योगी और राजनाथ सिंह मौजूद रहे। 

विज्ञापन
UP: Country's first Naval Shaurya Vatika built in Lucknow, CM present with Defence Minister Rajnath Singh
शौर्य वाटिका में सीएम योगी और राजनाथ सिंह

विस्तार

 राजधानी को देश की पहली नौसेना शौर्य वाटिका की सौगात मिली। गोमतीनगर विस्तार में 19 करोड़ की लागत से दो एकड़ से अधिक क्षेत्र में विकसित इस वाटिका का शनिवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि वाटिका युवाओं को जीवन में चुनौतियों से जूझने की प्रेरणा देगी। यहां आने वालों को भारतीय नौसेना के बारे में जानकारी मिलेगी। हमारे सैनिक किन सम-विषम परिस्थितियों में कार्य करते हैं, यह भी जानने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन


बड़ी सोच से सकारात्मक परिणाम : योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नौसेना का लक्ष्य उसकी विराट सोच का प्रतीक है। आकाश की ऊंचाइयां छूने के लिए बड़ी सोच चाहिए। जब सोच बड़ी होती है तो सकारात्मक परिणाम आता है, जो युवाओं को नई प्रेरणा प्रदान करता है।
विज्ञापन


वाटिका एक जीवंत प्रेरणा: राजनाथ
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि नौसेना शौर्य वाटिका केवल एक पर्यटन स्थल नहीं, बल्कि एक जीवंत प्रेरणा केंद्र है। यह आने वाली पीढ़ियों को बताएगी कि देश की स्वतंत्रता और सुरक्षा की वास्तविक कीमत क्या होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिलेगी सेना से जुड़ी जानकारियां : नौसेना प्रमुख

UP: Country's first Naval Shaurya Vatika built in Lucknow, CM present with Defence Minister Rajnath Singh
शौर्य वाटिका 

नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने कहा कि शौर्य वाटिका में उत्तर प्रदेश डिफेंस कॉरिडोर, युद्धक विमान और ब्रह्मोस मिसाइल जैसी महत्वपूर्ण उपलब्धियों की जानकारी भी प्रदर्शित की गई है।

वाटिका में एके 726 नौसैनिक तोप और समुद्री गश्ती विमान हैं। दर्शक इस विमान की सवारी भी कर सकेंगे। सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलों के लिए जेड आईएफ 101 प्रक्षेपक है। सतह से सतह पर मार करने वाली पोत-रोधी मिसाइलें भी हैं। जहाज का रडार, टॉरपीडो प्रक्षेपक और लंगर भी यहां मौजूद हैं। यहां यादगार वस्तुओं के अलावा एक भोजनालय और दुकानें भी शामिल हैं। आधुनिक प्रकाश व्यवस्था और ध्वनि प्रणाली भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed