फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Counting of votes will take place at 81 centers in 75 districts, 851 candidates are in the fray, initial t

यूपी: 75 जिलों के 81 केंद्रों पर होगी मतगणना, 851 प्रत्याशी मैदान में, ईवीएम से आएंगे शुरुआती रुझान

Sun, 02 Jun 2024 09:51 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 02 Jun 2024 09:51 PM IST
सार

यूपी की 80 सीटों पर मतगणना चार जून को सुबह सात बजे से शुरू होगी। गाजियाबाद के साहिबाबाद में सबसे ज्यादा 41 राउंड मतगणना होगी। 

विज्ञापन
UP: Counting of votes will take place at 81 centers in 75 districts, 851 candidates are in the fray, initial t
मतगणना की सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि लोकसभा चुनाव की मतगणना 4 जून को सुबह 8 बजे से प्रारंभ होगी। इसके लिए प्रदेश के 75 जिलों में 81 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। मतगणना स्थलों पर हर गतिविधि सीसीटीवी में कैद करने के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। आयोग ने लू (हीट वेव) से बचाव के लिए भी पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


रिणवा ने रविवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 8 लोकसभा क्षेत्रों की मतगणना 3 जिलों में, 37 लोकसभा क्षेत्रों की मतगणना 2 जिलों में और 35 लोकसभा क्षेत्रों की मतगणना 1 जिले में होगी। पोस्टल बैलेट की मतगणना आरओ जिला मुख्यालय के मतगणना स्थल पर होगी। मतगणना विधानसभा क्षेत्रवार होगी। गाजियाबाद लोकसभा क्षेत्र के साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक 1127 मतदेय स्थल होने के कारण वहां सबसे अधिक 41 राउंड में मतगणना होगी। ददरौल (शाहजहांपुर), लखनऊ पूर्व (लखनऊ), गैंसड़ी (बलरामपुर) और दुद्धी (सोनभद्र) विधानसभा क्षेत्र उपचुनाव की मतगणना के लिए भी 4 रिटर्निंग ऑफिसर और 26 सहायक रिटर्निंग ऑफिसर लगाए गए हैं। पूरी मतगणना और सीलिंग का काम सीसीटीवी की निगरानी में की जाएगी।
विज्ञापन


कुल 851 प्रत्याशी मैदान में
लोकसभा चुनाव में कुल 851 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, जिसमें 771 पुरुष और 80 महिला हैं। सबसे अधिक 28 प्रत्याशी घोसी लोकसभा क्षेत्र में तथा सबसे कम 4 प्रत्याशी कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र में हैं। मतगणना ठीक से संपन्न कराने के लिए पर्याप्त मात्रा में केंद्रीय अर्ध सैनिक बलों की तैनाती भी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अप्रवासी भारतीय भी हो सकते हैं काउंटिंग एजेंट
रिणवा ने बताया कि 18 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति को काउंटिंग एजेंट बनाया जा सकता है। केंद्र व राज्य सरकार के मंत्रिपरिषद के सदस्यों, सांसदों, विधायकों, मेयर, नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत के अध्यक्ष को काउंटिंग एजेंट बनाए जाने पर प्रतिबंध है। केंद्र व राज्य सरकार से सुरक्षा प्राप्त व्यक्तियों को काउंटिंग एजेंट बनाए जाने पर भी पाबंदी है। ग्राम प्रधान, सरपंच, पंचायत सदस्यों, सभासद को काउंटिंग एजेंट बनाए जाने पर पाबंदी नहीं है। अप्रवासी भारतीय को भी काउंटिंग एजेंट बनाया जा सकता है।


पोस्टल बैलट के नहीं, ईवीएम के ही होंगे शुरुआती रुझान
उन्होंने बताया कि सभी लोकसभा क्षेत्रों में पोस्टल बैलेट की गणना के लिए अतिरिक्त कक्ष रहेगा। होम वोटिंग और वोटर फैसिलिटेशन सेंटर पर प्राप्त पोस्टल बैलेट मतों की गणना 8 बजे प्रारंभ होगी। सर्विस वोटर से प्राप्त ईटीपीबीएस (इलेक्ट्रॉनिक रूप से भेजे गए डाक मतपत्र) की स्कैनिंग भी सुबह 8 बजे से ही शुरू होगी। पोस्टल बैलट की गिनती दोपहर 1-2 बजे तक पूरी हो पाएगी। प्रत्येक मतगणना हॉल में 1 ब्लैक बोर्ड या व्हाइट बोर्ड की व्यवस्था की जाएगी, जिसमें प्रत्याशियों के नाम व राउंडवार परिणाम लिखा जाएगा, ताकि सभी मतगणना एजेंट उसे देख सकें। results.eci.gov.in पर जाकर मतगणना के रुझान और परिणाम जान सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed