{"_id":"6afede6e8dd2bb8d550d2394","slug":"up-counterfeit-medicine-racket-operating-under-the-names-of-well-known-companies-busted-kingpin-arrested-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: नामी कंपनियों के नाम पर नकली दवाओं का कारोबार, अंतरराज्यीय गिरोह का सरगना गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: नामी कंपनियों के नाम पर नकली दवाओं का कारोबार, अंतरराज्यीय गिरोह का सरगना गिरफ्तार
Thu, 19 Nov 2026 05:03 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Thu, 19 Nov 2026 05:03 PM IST
सार
यूपीएसटीएफ ने नकली दवाओं का कारोबार करने के सरगना सहित दो अन्य को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वो सहारनपुर से नकली दवाएं खरीदता था।
विज्ञापन
गिरफ्तार अभिषेक सिंह, हसीन और मोनू कुमार।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
नामी दवा कंपनियों के नाम पर नकली दवाएं तैयार कर उत्तर प्रदेश और बिहार में सप्लाई करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के सरगना अभिषेक सिंह उर्फ रवि सहित तीन को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। अभिषेक सिंह वाराणसी में रहकर गिरोह का संचालन कर रहा था। गिरोह हिमाचल प्रदेश में नकली दवाओं की पैकिंग कराकर कुरियर से वाराणसी मंगाता था। इसके बाद मेडिकल स्टोरों और बसों के जरिये बिहार के विभिन्न जिलों में दवाओं की सप्लाई की जाती थी। उसके साथ ही एसटीएफ ने सहारनपुर के हसीन और हिमाचल प्रदेश के बद्दी के रहने वाले मोनू कुमार को भी गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
एसटीएफ के एएसपी लाल प्रताप सिंह के मुताबिक 30 अक्तूबर को एफएसडीए की टीम ने वाराणसी के लोहता क्षेत्र के कुरौना गांव में बिना लाइसेंस चल रहे मेडिकल स्टोर से नकली दवाएं बरामद की थीं। दो नवंबर को रोहनिया के परमंदापुर स्थित एक मकान से शेलकैल-500, क्लैवम-625, जेरोडोल-एसपी, पैन-40 और न्यूरीकाइंड-एलसी समेत कई ब्रांड की संदिग्ध दवाएं मिली थीं।
विज्ञापन
निर्माता कंपनियों ने जांच में नमूनों को नकली घोषित किया था। इसके बाद दर्ज केस की जांच में अभिषेक का नाम सामने आया। एसटीएफ और खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की संयुक्त टीम ने 18 नवंबर की रात उसे चितईपुर क्षेत्र की कर्दमेश्वरपुरम कॉलोनी से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
पूछताछ में अभिषेक ने बताया कि वह सहारनपुर के एक व्यक्ति से नकली दवाएं खरीदता था। वह सोलन और बद्दी (हिमाचल प्रदेश) में नामी कंपनियों के नाम से नकली स्ट्रिप तैयार कराकर उनमें मशीन से दवाओं की पैकिंग करवाता था। खेप कुरियर से वाराणसी पहुंचती थी। यहां से मोहनिया, भभुआ और सासाराम तक सप्लाई की जाती थी।
