फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Counselling programme for admission in aided junior high schools continues

UP: एडेड जूनियर हाईस्कूल में भर्ती का काउंसिलिंग कार्यक्रम जारी, 12 जनवरी से अभिलेख परीक्षण

Mon, 05 Jan 2026 10:55 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 05 Jan 2026 10:55 PM IST
सार

एडेड जूनियर हाईस्कूल में लगभग 1700 शिक्षकों व प्रधानाचार्य के पदों पर चल रही भर्ती का विस्तृत काउंसिलिंग कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन
UP: Counselling programme for admission in aided junior high schools continues
- फोटो : चैटजीपीटी।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) जूनियर हाईस्कूल में लगभग 1700 शिक्षकों व प्रधानाचार्य के पदों पर चल रही भर्ती का विस्तृत काउंसिलिंग कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। काउंसिलिंग व अभिलेख परीक्षण 12 जनवरी से 12 फरवरी के बीच लखनऊ स्थित शिक्षा निदेशालय में होगा।
विज्ञापन


विभाग की ओर से 2021 से चल रही भर्ती का संशोधित परीक्षाफल छह सितंबर 2022 को जारी किया गया। वहीं अभ्यर्थियों से 24 नवंबर से 14 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन लेकर 24 दिसंबर को अंतिम सूची जारी की गई थी। इसी क्रम में बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल ने सोमवार को इसका विस्तृत कार्यक्रम जारी किया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - प्रचंड सर्दी के बीच स्कूल खुलने को लेकर आया शासन का नया आदेश, आठवीं तक के स्कूल पूरी तरह से बंद; कुछ का समय बदला
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - प्रदेश में मई-जून में शुरू होगा जनगणना का पहला चरण, छह लाख कार्मिकों की होगी तैनाती; जानिए डिटेल


12 व 13 जनवरी को संस्कृत विषय के शिक्षक व 15 से 19 जनवरी तक प्रधानाध्यापक, 20 से 22 जनवरी तक अंग्रेजी विषय के शिक्षक, 24 से 29 जनवरी तक हिंदी, 30 जनवरी से चार फरवरी तक सामाजिक विषय, पांच से 12 फरवरी तक विज्ञान व गणित विषय के अभ्यर्थियों का अभिलेख परीक्षण होगा। बेसिक शिक्षा निदेशक ने बताया कि अभिलेख परीक्षण के बाद रिक्तियों के सापेक्ष अभ्यर्थियों की सूची जारी कर उनसे विद्यालय का विकल्प लिया जाएगा। इसके बाद उनकी तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed