फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP corona virus all areas where singer kanika Kapoor visited are sanitized by govt

जहां-जहां गईं कनिका, उन इलाकों को किया सैनिटाइज, रविवार को 8000 कर्मचारियों के साथ चलेगा विशेष सफाई अभियान

Sat, 21 Mar 2020 11:31 PM IST
प्राची प्रियम माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: प्राची प्रियम Updated Sat, 21 Mar 2020 11:31 PM IST
विज्ञापन
UP corona virus all areas where singer kanika Kapoor visited are sanitized by govt
कोरोना वायरस - फोटो : PTI

बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर का मामला सामने आने के बाद नगर निगम प्रशासन ने उन इलाकों में सैनिटाइजेशन करवाया जहां-जहां वह गई थीं। शहर में शनिवार को गोमती नगर स्थित ताज होटल, सीएसआई टावर, महानगर, खुर्रमनगर विज्ञानपुरी कॉलोनी, हजरतगंज, जनपथ बाजार सहित तमाम इलाकों और बाजारों में कीटनाशकों का छिड़काव कर सैनिटाइजेशन किया गया। 

विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर रविवार को जनता कर्फ्यू के दौरान नगर निगम विशेष सफाई अभियान चलाएगा। इसमें आठ हजार से अधिक सफाई कर्मचारी शामिल होंगे। इसके अलावा प्रभावित इलाकों में कीटनाशकों का छिड़काव करने के लिए आधुनिक स्प्रे मशीनें भी खरीदी जा रही हैं। 
विज्ञापन


चूना, ब्लीचिंग, झाड़ू और सोडियम हाइपो क्लोराइट भी खरीदा जा रहा है। शहर में कीटनाशकों का छिड़काव करने को लेकर नगर निगम के पास चार टैंकर हैं। छह और टैंकर मलिहाबाद से मंगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगाईं 103 हाईटेक स्प्रे मशीनें और 10 हजार गमछे
नगर आयुक्त इंद्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि हाईटेक स्प्रे मशीनें खरीदी जा रही हैं। नगर निगम ने 103 हाईटेक स्प्रे मशीन (मिस्ड ब्लोअर स्प्रे मशीन) खरीद रहा है। सैम्पल के तौर पर तीन मशीनें आ गई हैं जबकि 100 और मशीनों के लिए ई-टेंडर जारी किया जा रहा है। 

कीटनाशकों पर प्रभावी असर वाली यह मशीन स्टीम के साथ कीटनाशकों का छिड़काव करेंगी। कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर मास्क और ग्लव्स के अलावा दस हजार गमछे भी खरीदे जा रहे हैं।

अब तक 200 बोरी ब्लीचिंग का छिड़काव
नगर स्वास्थ्य अधिकारी सुनील रावत ने बताया कि अब तक 200 बोरी ब्लीचिंग का छिड़काव किया जा चुका है। इसके अलावा चूने का खर्च अलग है। चूने का आम दिनों में भी पड़ाव घरों पर किया जाता है।

अभियान के लिए संसाधन

  • 500 बोरी ब्लीचिंग
  • 1000 क्विंटल चूना
  • 1400 बोरी मैलाथियान डस्ट
  • 10 क्विंटल नारियल झाड़ू
  • 1500 लीटर सोडियम हाइपो क्लोराइट
  • 50 हैंड स्प्रे मशीन


नगर निगम ने की तैयारी
नगर आयुक्त इंद्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि कोरोना से बचाव को लेकर कीटनाशकों का छिड़काव और साफ-सफाई को लेकर पूरा प्रयास किया जा रहा है। रविवार को विशेष सफाई अभियान चलेगा। पहले सुबह 7 से 12 बजे और फिर 3 से 6 बजे तक सफाई अभियान चलेगा। 

आठ हजार से अधिक कर्मचारी शामिल होंगे। उन्हें नाश्ता भी दिया जाएगा। कोरोना की रोकथाम के लिए हर जोन में एक क्विक रेस्पांस टीम पहले ही बनाई जा चुकी है। उसके अलावा प्रभावित क्षेत्रों में सैनिटाइजेशन के लिए नोडल अधिकारी भी हर टीम में बनाए गए हैं। हाईटेक स्प्रे मशीनें भी लाई जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed