फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Corona Update: covid started stopping in the state, 602 new patients were found

UP Corona Update : प्रदेश में थमने लगा कोविड का जोर, 602 नए मरीज मिले, एक्टिव केस 4257

Wed, 26 Apr 2023 12:59 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 26 Apr 2023 12:59 AM IST
सार

प्रदेश में मंगलवार को 602 नए मरीज मिले हैं। इसमें लखनऊ में 104, गौतमबुद्ध नगर में 107, गाजियाबाद में 64, कानपुर नगर में 14, मेरठ में 20, गोरखपुर में 20, मुरादाबाद में 10, फर्रुखाबाद में 14, सोनभद्र में 10, रायबरेली में 14 मरीज मिले हैं।

विज्ञापन
UP Corona Update: covid started stopping in the state, 602 new patients were found
कोरोना जांच के सैंपल लेते डॉक्टर - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

उत्तर प्रदेश में कोविड का जोर थमने लगा है। सप्ताहभर पहले जहां प्रदेश के सभी जिलों में मरीज मिल रहे हैं, वहीं अब करीब 61 जिले में मरीज मिल रहे हैं। सैंपल की अपेक्षा संक्रमित मरीजों के मिलने की दर भी गिरी है। चिकित्सा विशेषज्ञों का कहना है कि 10 दिन बाद मरीजों की संख्या में तेजी से गिरावट होगी। इसके बाद छिटपुट मरीज मिलते रहेंगे।

विज्ञापन


प्रदेश में 10 मार्च के बाद कोविड मरीजों के मिलने का सिलसिला शुरू हुआ। अप्रैल माह के पहले सप्ताह से तेजी आई और हर दिन 100 से ज्यादा मरीज मिलने लगे। 15 अप्रैल को एक्टिव केस तीन हजार से अधिक हो गए। 20 अप्रैल को एक्टिव केस बढ़कर 4810 हो गए हैं। इसके बाद से एक्टिव केस में तेजी से गिरावट हो रही है। मंगलवार को एक्टिव केस 4257 पर पहुंच गया है। इतना ही सप्ताहभर पहले जहां प्रदेश के हर जिले में कोविड के मरीज मिल रहे थे वहीं दो दिन से करीब 60 जिले में मिल रहे हैं। लोहिया संस्थान के चिकित्सा अधीक्षक डा. विक्रम सिंह कहते हैं कि अब कोविड मरीजों की संख्या में गिरावट शुरू हो गई है। अभी तक जो मरीज पॉजिटिव थे, वे धीरे-धीरे ठीक हो रहे है। भविष्य में छिटपुट मरीज मिलते रहेंगे।
विज्ञापन


सर्वाधिक मरीज लखनऊ में
प्रदेश में मंगलवार को 602 नए मरीज मिले हैं। इसमें लखनऊ में 104, गौतमबुद्ध नगर में 107, गाजियाबाद में 64, कानपुर नगर में 14, मेरठ में 20, गोरखपुर में 20, मुरादाबाद में 10, फर्रुखाबाद में 14, सोनभद्र में 10, रायबरेली में 14 मरीज मिले हैं। अन्य जिलों में 10 से कम मरीज मिले हैं। एक्टिव केस के हिसाब से सर्वाधिक 777 केस लखनऊ में हैं। इसी तरह गौतमबुद्ध नगर में 700 और गाजियाबाद में 428 केस हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed