फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Cooling of plane coming from Bengaluru stopped, passengers created ruckus; Vande Bharat's glass broke, coa

यूपी: बंगलुरु से आ रहे विमान की कूलिंग ठप, यात्रियों का हंगामा; वंदे भारत का शीशा टूटा, गर्म हुआ कोच

Wed, 11 Jun 2025 11:04 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 11 Jun 2025 11:04 PM IST
सार

Aircraft cooling stopped: यूपी सहित पूरे भारत में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच ट्रेन और विमान के एसी ठप होने की खबरें हैं। एसी फर्स्ट और सेकेंड में कोच ठंडा न होने के मामले सामने आए।

विज्ञापन
UP: Cooling of plane coming from Bengaluru stopped, passengers created ruckus; Vande Bharat's glass broke, coa
लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर हुआ मामला। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अमौसी के विश्वस्तरीय टी-थ्री टर्मिनल से लेकर वीआईपी ट्रेनों की लग्जरी बोगियों तक में एसी कूलिंग ठप होने से यात्रियों का सफर मुहाल हो गया है। भीषण गर्मी में महंगे टिकट लेकर पैसेंजर पसीने से तरबतर होने को मजबूर हो गए हैं।

विज्ञापन


विमानों के महंगे टिकट पर सफर करने वाले मुसाफिरों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। एसी कूलिंग ठप होने से पैसेंजर परेशानियों का सामना करने को मजबूर हैं। बुधवार को लखनऊ से बंगलुरु जाने वाली फ्लाइट 40 मिनट लेट रही। यात्रियों ने बताया कि लेटलतीफी के अतिरिक्त विमान में एसी कूलिंग काम नहीं कर रही थी, जिससे पूरे सफर घुटन के बीच सफर करना पड़ा। पैसेंजर आजाद ने बताया कि केबिन क्रू ने एसी कूलिंग ठीक करने का प्रयास किया, पर नाकामी ही हाथ लगी। 
विज्ञापन


इसी क्रम में पैसेंजर देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने शिकायत दर्ज कराई कि लखनऊ से पुणे जाने वाली इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई-118 से यात्रा करने के लिए लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे थे। वह विश्वस्तरीय टर्मिनल टी थ्री पहुंचे, जहां गेट नंबर 15 पर बैठकर अपने विमान का इंतजार कर रहे थे। उन्होंने कहाकि टर्मिनल पर करोडों रुपये खर्च किए गए, बावजूद इसके भीषण गर्मी में एसी कूलिंग ठप रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

फर्स्ट, सेकेंड एसी बोगियां भी ''भभक'' रहीं

भीषण गर्मी में ट्रेनों की जनरल व स्लीपर बोगियों से सफर करने वाले मुसाफिर जिन समस्याओं से जूझ रहे हैं, बुधवार को एसी बोगियों से यात्रा करने वाले पैसेंजर भी उससे रूबरू हुए। एसी कूलिंग ठप होने से पैसेंजर पसीना पोछते नजर आए। 05030 पुणे गोरखपुर की सेकेंड एसी बोगी ए-वन की सीट संख्या 32 पर यात्रा करने वाले मुसाफिर ने कहाकि एसी की सर्विसिंग नहीं होने से कूलिंग ठप रही। ऐसे ही 12429 लखनऊ नई दिल्ली एसी सुपरफास्ट की थर्ड एसी बोगी बी-6, गाड़ी संख्या 14213 वाराणसी बहराइच इंटरसिटी की थर्ड एसी बोगी बी-2, शहीद एक्सप्रेस, 15280 पुरबिया एक्सप्रेस से आनंदविहार से सहरसा जा रहे पैसेंजर ने बताया कि फर्स्ट एसी कोच एच-1 में एसी कूलिंग ठप रही।

वंदे भारत का शीशा टूटा, बोगी गर्म

UP: Cooling of plane coming from Bengaluru stopped, passengers created ruckus; Vande Bharat's glass broke, coa
वंदे भारत ट्रेन। फाइल फोटो।

वंदे भारत एक्सप्रेस की चेयरकार का शीशा टूटने से बाहर की भीषण गर्मी ने कोच को गर्म कर दिया। ट्रेन के चेयरकार में सफर करने वाले मुसाफिरों ने रेलमंत्री ने सोशल मीडिया पर इस बाबत शिकायत की है कि प्रयागराज से लखनऊ के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस(22550) से यात्रा करने वाले कोच का शीशा टूटा पाया गया, जिससे गर्म हवाएं अंदर कोच में आ रही थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed