फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP constable recruitment exam: First shift exam from 10 am, entry of candidates started, administration on ale

सिपाही भर्ती : गड़बड़ी फैलाने को लेकर 58 को किया गया गिरफ्तार, डीजीपी ने खुद परीक्षा केंद्र का लिया जायजा

Sat, 17 Feb 2024 06:12 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 17 Feb 2024 06:12 PM IST
सार

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती की परीक्षा दो दिन में चार पालियों में हो रही है। शनिवार को परीक्षा सकुशल सम्पन्न हो गई। इसे लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर रहा। लखनऊ में डीजीपी प्रशांत कुमार ने खुद ग्राउंड पर उतरकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

विज्ञापन
UP constable recruitment exam: First shift exam from 10 am, entry of candidates started, administration on ale
लखनऊ के परीक्षा केंद्र में जायजा लेने पहुंचे डीजीपी प्रशांत कुमार। - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी पुलिस में सिपाही के 60,244 पदों पर सीधी भर्ती के लिए प्रदेश के सभी 75 जिलों के 2,385 केंद्रों पर लिखित परीक्षा आयोजित की गई। शनिवार को दोनों पालियों की परीक्षा सकुशल सम्पन्न हो गई। हालांकि, परीक्षा में गड़बड़ी फैलाने को लेकर शनिवार तक प्रदेश पुलिस ने 58 लोगों को गिरफ्तार किया है। शनिवार को सुबह 10 से 12 व दोपहर 3 से 5 बजे के बीच दो पालियों में परीक्षा सम्पन्न हुई। इसी तरह रविवार को भी दो पालियों में परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन


परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर रहा। प्रदेश के डीजीपी प्रशांत कुमार ने खुद भी गोमती नगर के महामना इंटर कॉलेज में परीक्षा केंद्र का जाजया लिया। उन्होंने कहा कि हम पारदर्शी, निष्पक्ष और नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं। कई जिलों में परीक्षा में सेंध लगाने की कोशिश करने वालों और ठगने वालों की गिरफ्तारी हुई है। सभी अधिकारी भ्रमणशील हैं। परीक्षा बहुत सुचारू रूप से चल रही है। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर भी पुलिस की निगरानी जारी है। आज जौनपुर में लेखपाल भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने की अफवाह फैलाई गई थी। स्थानीय पुलिस प्रशासन ने अफवाह का खंडन किया और सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


बाराबंकी : पानी पिलाने की ड्यूटी में लगे युवक के पास मिला मोबाइल, हिरासत में
बाराबंकी शहर के सिविल लाइन स्थित जमीरूल रहमान गर्ल्स इंटर कॉलेज में डीएम सत्येंद्र कुमार एवं एसपी दिनेश कुमार सिंह ने सिपाही भर्ती परीक्षा का निरीक्षण किया। इस दौरान गेट बंद कराकर तमाम स्टाफ एवं परीक्षार्थियों की जांच कराई गई। यहां चेकिंग के दौरान पानी पिलाने की ड्यूटी में लगाए गए एक युवक के पास से मोबाइल बरामद हुआ। डीएम के निर्देश पर युवक को हिरासत में ले लिया गया और शहर कोतवाली लाकर पूछताछ की जा रही है। इसके बाद डीएम-एसपी ने अजमुद्दीन अशरफ इस्लामिया इंटर कॉलेज और जीजीआईसी समेत अन्य कॉलेजों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बता दें कि जिले के 22 केंद्रों पर परीक्षा चल रही है। इसको लेकर एएसपी दक्षिणी अखिलेश नारायण सिंह, सभी एसडीएम और सीओ केंद्रों का भ्रमण कर रहे हैं।


नकल माफिया व सॉल्वर गैंग को पकड़ने के लिए यूपी एसटीएफ सक्रिय
परीक्षा केंद्रों पर कड़े सुरक्षा प्रबंध के साथ एसटीएफ समेत खुफिया एजेंसियों को नकल माफिया व सॉल्वर गैंग को पकड़ने के लिए सक्रिय रखा गया। उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की अध्यक्ष डीजी रेणुका मिश्रा ने बताया कि हर केंद्र पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट व पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई। अभ्यर्थियों के बाॅयोमीट्रिक वेरिफिकेशन के बाद भी परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया। यूपी के अलावा इस परीक्षा के लिए बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, झारखंड, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र और पंजाब के लगभग छह लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।

अत्याधुनिक तकनीक का इस्तेमाल
सेंधमारी रोकने के लिए अभ्यर्थियों की फिंगर प्रिंट व फेस रिकग्निशन की जांच की गई। संशय पर आधार प्रमाणीकरण कराया गया। केंद्रों पर मोबाइल फोन व ब्ल्यूटूथ आदि को निष्क्रिय करने के लिए जैमर लगाए गए। भर्ती बोर्ड मुख्यालय से सीसीटीवी के जरिये लाइव निगरानी की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed