फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP constable recruitment: Candidates are unhappy with the 22-year age limit for general category candidates

यूपी सिपाही भर्ती: : सामान्य वर्ग की आयु 22 वर्ष होने से अभ्यर्थियों में नाराजगी, एससी-एसटी की तरह थी यह मांग

Thu, 01 Jan 2026 07:54 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 01 Jan 2026 07:54 PM IST
सार

UP Constable Recruitment: पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा जारी विज्ञप्ति में सिपाही भर्ती के लिए पुरुषों की अधिकतम आयु 22 वर्ष और महिला अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु 25 वर्ष निर्धारित की गई है।

विज्ञापन
UP constable recruitment: Candidates are unhappy with the 22-year age limit for general category candidates
यूपी सिपाही भर्ती परीक्षा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रदेश पुलिस में 32,679 सिपाही और समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित करने के बाद सामान्य वर्ग के अभ्यर्थी आयु सीमा में छूट देने की मांग करने लगे हैं। सामान्य वर्ग के अभ्यर्थी आयु सीमा में तीन वर्ष की छूट देने की मांग सोशल मीडिया पर कर रहे हैं। बता दें कि इससे पहले 60,244 सिपाहियों की सीधी भर्ती में तीन वर्ष की छूट राज्य सरकार ने दी थी।
विज्ञापन


दरअसल, भर्ती बोर्ड द्वारा जारी विज्ञप्ति में सिपाही भर्ती के लिए पुरुषों की अधिकतम आयु 22 वर्ष और महिला अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु 25 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में पांच वर्ष की छूट शासनादेशों के प्रावधान के मुताबिक दी गई है। 
विज्ञापन


इससे पहले 60,244 सिपाहियों की भर्ती में कोरोना महामारी की वजह से भर्तियां नहीं होने पर सभी वर्गों को आयु सीमा में तीन वर्ष की छूट प्रदान की गई थी। सामान्य वर्ग के अभ्यर्थी इस बार भी आयु सीमा में छूट की मांग कर रहे हैं ताकि 22 वर्ष से अधिक आयु वाले अभ्यर्थियों को भी भर्ती होने का अवसर मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed