{"_id":"6461b3a7cb45b558210da5e5","slug":"up-congress-will-review-the-defeat-in-nikay-chunav-2023-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Congress: यूपी निकाय चुनाव में हार की समीक्षा करेगी कांग्रेस, निष्क्रिय नेताओं को बाहर करेगी पार्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Congress: यूपी निकाय चुनाव में हार की समीक्षा करेगी कांग्रेस, निष्क्रिय नेताओं को बाहर करेगी पार्टी
Mon, 15 May 2023 09:53 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 15 May 2023 09:53 AM IST
सार
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बृज लाल खाबरी ने दावा किया था कि निकाय चुनाव के परिणाम चौंकाने वाले होंगे। हालांकि, कांग्रेस की बुरी हार हुई है। पार्टी अब समीक्षा करेगी और निष्क्रिय नेताओं के खिलाफ कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
निकाय चुनाव में कांग्रेस शीघ्र ही अपनी करारी हार के कारणों की समीक्षा करेगी। साथ ही जहां भितरघात और स्थानीय नेताओं की निष्क्रियता के कारण यह स्थिति पैदा हुई होगी, वहां ऐसे नेताओं को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।
विज्ञापन
लोकसभा और विधानसभा के बाद अब निकाय चुनाव में भी करारी हार कांग्रेस के लिए चिंता का सबब है। प्रदेश के 760 नगर निकायों में कांग्रेस के हाथ सिर्फ चार नगर पालिका परिषद और 14 नगर पंचायतें ही लगीं। यहां उसके अध्यक्ष बने हैं। जबकि, चुनाव से पहले उसके नेता परिणाम चौंकाने वाले होने का दावा कर रहे थे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - सभी चुनावों के लिए एक मतदाता सूची बनाएगा निर्वाचन आयोग, लखनऊ से होगी पहल
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - संशय में मुस्लिम, फायदे में भाजपा, अधिकतर निकायों में हिंदू मतों का ध्रुवीकरण जीत का आधार बना
पार्टी सूत्रों के मुताबिक, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बृज लाल खाबरी शीघ्र ही समीक्षा बैठक करेंगे। अलग-अलग क्षेत्रों में भी इसी तरह की बैठकें की जाएंगी, ताकि हार के कारणों की पड़ताल करते हुए आगे की रणनीति बन सके। इस बारे में प्रदेश अध्यक्ष का कहना है कि इस चुनाव से सबक लेते हुए लोकसभा की तैयारी में जुटेंगे।