{"_id":"65796c1ffa0102e49b08390a","slug":"up-congress-will-conduct-up-jodo-yatra-from-15-december-2023-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी जोड़ो यात्रा: कांग्रेस सूफी संत की नगरी गंगोह से नैमिषारण्य तक निकालेगी यात्रा, 15 दिसंबर से होगी प्रारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी जोड़ो यात्रा: कांग्रेस सूफी संत की नगरी गंगोह से नैमिषारण्य तक निकालेगी यात्रा, 15 दिसंबर से होगी प्रारंभ
Wed, 13 Dec 2023 02:02 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 13 Dec 2023 02:02 PM IST
सार
यूपी कांग्रेस 15 दिसंबर से यूपी जोड़ो यात्रा शुरू करेगी। जिसमें जन समस्याओं को मुद्दा बनाया जाएगा। यात्रा के लिए राहुल गांधी व प्रियंका गांधी सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं को भी बुलावा भेजा जाएगा।
विज्ञापन
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस की यूपी जोड़ो यात्रा 15 दिसंबर को सहारनपुर से शुरू होगी। सूफी संत हजरत कुतुबे आलम और बाबा हरीदास की नगरी गंगोह से शुरू होने वाली यह यात्रा करीब 15 दिन बाद सीतापुर स्थित तीर्थ स्थल नैमिषारण्य पहुंचेगी। यात्रा के दौरान जनसभाएं करके जनता की समस्याओं को उठाया जाएगा और आम लोगों को पार्टी से जोड़ने पर फोकस किया जाएगा। यात्रा में शामिल होने के लिए प्रदेश कमेटी की ओर से राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं को भी न्योता भेजा जाएगा।
विज्ञापन
दरअसल, कांग्रेस जनांदोलन के जरिये खोए वोटबैंक को हासिल करने की कवायद में लगी है। इसी रणनीति के तहत यूपी जोड़ो यात्रा की शुरुआत कर रही है। यात्रा के जरिये गांव-गांव, पांव-पांव एवं नगर-नगर डगर-डगर का नारा दिया जाएगा। इस यात्रा का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय करेंगे। संबंधित जिलों के पूर्व विधायक, पूर्व सांसद सहित अन्य वरिष्ठ नेता इसमें शामिल होते जाएंगे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - राम मंदिर दर्शन अभियान शुरू करेगा संघ, 5000 विहिप कार्यकर्ताओं को रोजाना दर्शन कराने की तैयारी
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर होगा गोमतीनगर रेलवे स्टेशन, तैयार किया गया प्रस्ताव
राय ने बताया कि 15 दिसंबर को सहारनपुर के गंगोह शहर से शुरू होकर यात्रा मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी होते हुए सीतापुर के नैमिषारण्य पहुंचेगी। इसे रायबरेली अथवा प्रयागराज तक बढ़ाने पर भी विचार चल रहा है। जल्द ही जिलेवार कार्यक्रम जारी किया जाएगा। लोकसभा चुनाव की तैयारी के सवाल पर उन्होंने कहा कि गठबंधन पर शीर्ष नेतृत्व फैसला लेगा।
राय का सभी धर्मों को साधने पर ध्यान
प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद अजय राय का ध्यान सभी धर्मों के लोगों को साधने पर है। इसी कड़ी में वे यूपी जोड़ो यात्रा की शुरुआत सहारनपुर जिले के गंगोह से करने जा रहे हैं। यह शहर सूफी संतों की नगरी के साथ ही बाबा हरीदास की नगरी के रूप में भी पहचानी जाती है। यात्रा का पहला चरण नैमिषारण्य में पूरा होगा, जो हिंदुओं के तीर्थ स्थल के रूप में विख्यात है।