{"_id":"6b05f85cf78ca621a40f9938","slug":"cleanliness-has-not-improved-even-after-the-engagement-of-a-third-party-agency-lucknow-news-c-13-lko1096-2023559-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: थर्ड पार्टी एजेंसी लगाए जाने के बाद भी नहीं सुधर रही सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: थर्ड पार्टी एजेंसी लगाए जाने के बाद भी नहीं सुधर रही सफाई
विज्ञापन
खाली प्लॉट में डाल रहे कूड़ा।
लखनऊ। सफाई व्यवस्था में मनमानी रोकने के लिए नगर निगम की ओर से थर्ड पार्टी एजेंसी लगाने के बाद भी रामकी कंपनी की कार्यशैली में सुधार नहीं हो रहा है। घरों से कूड़ा कलेक्शन की स्थिति भी जस की तस है। यह हाल तब है, जब नगर निगम पिछले एक महीने में कंपनी पर 30 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना लगा चुका है।
निजी कंपनियों के साथ हुए अनुबंध में कामकाज की निगरानी के लिए थर्ड पार्टी एजेंसी नियुक्त करने का प्रावधान है। इसी के तहत करीब छह महीने पहले नगर निगम ने थर्ड पार्टी एजेंसी लगाई थी, लेकिन सफाई व्यवस्था में खास बदलाव नहीं आया। कंपनी को प्रत्येक मकान पर आरएफआईडी प्लेट भी लगानी थी, लेकिन यह काम अब तक पूरा नहीं हुआ।
खाली प्लॉट में डाल रहे कूड़ा
दुबग्गा की सीता विहार कॉलोनी में सफाई कर्मचारियों की लापरवाही का वीडियो सामने आया है। इसमें कर्मचारी एक स्थान से कूड़ा उठाकर दूसरे खाली प्लॉट में डालते नजर आ रहे हैं। इससे कॉलोनी के लोगों में नाराजगी है। कर्मचारियों की इस कार्यशैली से स्वच्छता अभियान पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन
Iलापरवाही मिलने पर कंपनी को लगातार नोटिस जारी कर जुर्माना लगाया जा रहा है। सुधार भी हो रहा है। कंपनी की मनमानी जारी रही तो फिर कार्रवाई की जाएगी।I
I- संजीव प्रधान, पर्यावरण अभियंता, नगर निगमI