{"_id":"650582802b0c674b2d068913","slug":"up-congress-tweets-about-a-toilet-in-amethi-2023-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: सार्वजनिक शौचालय में एक के बाद एक बैठा दीं कई टॉयलेट सीटें, कांग्रेस का तंज- इसे आठवां अजूबा घोषित कर दो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: सार्वजनिक शौचालय में एक के बाद एक बैठा दीं कई टॉयलेट सीटें, कांग्रेस का तंज- इसे आठवां अजूबा घोषित कर दो
Sat, 16 Sep 2023 05:00 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 16 Sep 2023 05:00 PM IST
सार
अमेठी के एक शौचालय को लेकर किए गए कांग्रेस के ट्वीट ने हलचल बढ़ा दी है। शौचालय के बारे में कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा कि इसे दुनिया का आठवां अजूबा घोषित कर देना चाहिए।
विज्ञापन
ट्वीट किए गए वीडियो का एक दृश्य।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी कांग्रेस के अमेठी के जगदीशपुर के कटेहटी सामुदायिक शौचालय को लेकर एक ट्वीट से हलचल बढ़ गई। कांग्रेस ने इसी बहाने से सिस्टम को घेरा तो वहीं अफसरों ने इस पर सफाई पेश की है।
विज्ञापन
यूपी कांग्रेस ने एक ट्वीट किया। जगदीशपुर के एक सामुदायिक शौचालय में बिना किसी पर्दे के लगाई गई सीट का वीडियो टैग किया। ट्वीट में लिखा कि अमेठी में बने सार्वजनिक शौचालय को दुनिया का आठवां अजूबा घोषित कर दिया जाए तो कैसा रहेगा। देखिये! यहां पांच सीटें बिछाई गई हैं और उनके बीच कोई दीवार नहीं। ये ऐसे लगी हैं जैसे किसी हॉल में पांच चारपाइयां पड़ी हों।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - रक्षामंत्री राजनाथ बोले- सनातन पर विवाद दुर्भाग्यपूर्ण, यह पूरे विश्व को परिवार कहने का संदेश देता है
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - देखते-देखते तबाह हो गया परिवार: कंडम घोषित की जा चुकी है कॉलोनी, फिर नहीं खाली करवाया गया
जनप्रतिनिधि के साथ ही सिस्टम को घेरा गया है। डीपीआरओ श्रीकांत यादव ने महिलाओं के साथ आने वाले छोटे बच्चों की सुविधा के लिए पृथक रुप से व्यवस्था की गई है। तत्कालीन मानचित्र के अनुसार निर्माण हुआ है। प्रसाधन में महिला व पुरुष अलग-अलग कक्ष में सीट स्थापित की गई है। प्रसाधन कक्ष क्रियाशील है।