{"_id":"6a37fd4670afe830fe04c10d","slug":"up-congress-to-observe-reservation-day-across-the-state-on-june-25-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: कांग्रेस 25 जून को प्रदेशभर में मनाएगी आरक्षण दिवस, हर जिले में पदयात्रा और सम्मेलन का होगा आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: कांग्रेस 25 जून को प्रदेशभर में मनाएगी आरक्षण दिवस, हर जिले में पदयात्रा और सम्मेलन का होगा आयोजन
Sun, 21 Jun 2026 08:33 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Sun, 21 Jun 2026 08:33 PM IST
सार
पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव ने बताया कि आरक्षण दिवस मनाने के बाद अगले दिन यानी 26 जून को हर जिले में पदयात्रा एवं सम्मेलन होंगे।
विज्ञापन
पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस पिछड़ों एवं दलितों को पार्टी से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसके तहत छत्रपति शाहूजी महाराज की जयंती की पूर्व संध्या पर 25 जून को आरक्षण दिवस मनाया जाएगा। मुख्य कार्यक्रम लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होगा, जबकि हर जिले में पदयात्रा एवं सम्मेलन होंगे।
विज्ञापन
25 जून को सुबह 10 बजे इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में प्रदेशभर के दलित एवं पिछड़े वर्ग के नेता इकट्ठा होंगे। पिछड़ा वर्ग विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जयहिंद, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय सहित अन्य नेता मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव ने बताया कि आरक्षण दिवस मनाने के बाद अगले दिन यानी 26 जून को हर जिले में पदयात्रा एवं सम्मेलन होंगे। भारतीय जनता पार्टी की सरकार में पेपर लीक और नौकरियों के परीक्षाओं में धांधली को लेकर भी अभियान शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन