{"_id":"6a3817322d85b4004f01d238","slug":"up-congress-to-celebrate-reservation-day-across-the-state-on-june-25-with-conferences-in-all-districts-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: कांग्रेस 25 जून को पूरे प्रदेश में मनाएगी आरक्षण दिवस, सभी जिलों में होंगे सम्मेलन; निकाली जाएगी पदयात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: कांग्रेस 25 जून को पूरे प्रदेश में मनाएगी आरक्षण दिवस, सभी जिलों में होंगे सम्मेलन; निकाली जाएगी पदयात्रा
Sun, 21 Jun 2026 10:24 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sun, 21 Jun 2026 10:24 PM IST
सार
UP Congress: यूपी में कांग्रेस दलित और पिछड़ों को जोड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में 25 जून को पूरे प्रदेश में आरक्षण दिवस मनाएगी।
विज्ञापन
यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय व नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कांग्रेस पिछड़ों एवं दलितों को पार्टी से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसके तहत छत्रपति शाहूजी महाराज की जयंती की पूर्व संध्या पर 25 जून को आरक्षण दिवस मनाया जाएगा। मुख्य कार्यक्रम लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होगा, जबकि हर जिले में पदयात्रा एवं सम्मेलन होंगे।
विज्ञापन
25 जून को सुबह 10 बजे इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में प्रदेशभर के दलित एवं पिछड़े वर्ग के नेता इकट्ठा होंगे। पिछड़ा वर्ग विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जयहिंद, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय सहित अन्य नेता मौजूद रहेंगे। पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव ने बताया कि आरक्षण दिवस मनाने के बाद अगले दिन यानी 26 जून को हर जिले में पदयात्रा एवं सम्मेलन होंगे। भारतीय जनता पार्टी की सरकार में पेपर लीक और नौकरियों के परीक्षाओं में धांधली को लेकर भी अभियान शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन