फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Congress takes the path of struggle for power.

UP: कांग्रेस ने अरसे बाद दिखाया संघर्ष का जज्बा, युवाओं के जोश को सत्ता की पतवार बनाएगी पार्टी

Sat, 22 Jun 2024 01:24 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव चंद्रभान यादव, अमर उजाला, लखनऊ
चंद्रभान यादव, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 22 Jun 2024 01:24 AM IST
सार

नीट को लेकर विधानसभा घेराव के दौरान तमाम ऐसे भी कांग्रेसी दिखे, जो कई साल से आंदोलनों से दूर रहे हैं। बड़ी संख्या में महिलाएं भी आंदोलन में शामिल हुईं।

विज्ञापन
UP: Congress takes the path of struggle for power.
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय। - फोटो : amar ujala

विस्तार

नीट के मुद्दे को लेकर शुक्रवार को प्रदेशभर में सड़क पर उतरी कांग्रेस ने अपना नया रूप दिखाया है। संघर्ष का रास्ता अख्तियार कर वह नई सियासी पारी के लिए बेताब भी दिखी। इस आंदोलन के बहाने कांग्रेस अरसे बाद विपक्ष की मुख्य भूमिका में भी नजर आई।

विज्ञापन


प्रदेश में कांग्रेस के सिर्फ दो विधायक हैं। लोकसभा चुनाव में उसे छह सांसद मिल गए हैं। कांग्रेस के पास जुझारू पहचान वाले अजय राय जैसे प्रदेश अध्यक्ष हैं तो अजय राय की टीम में उपाध्यक्ष दिनेश सिंह, संगठन महासचिव के रूप में अनिल यादव, पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव, अल्पसंख्यक विभाग के शाहनवाज आलम, सेवादल के प्रमोद पांडेय सहित तमाम युवा और वैचारिक आंदोलन से निकले नेता हैं। इन सभी की एकजुटता शुक्रवार को साफ दिखी।
विज्ञापन


नीट को लेकर विधानसभा घेराव के दौरान तमाम ऐसे भी कांग्रेसी दिखे, जो कई साल से आंदोलनों से दूर रहे हैं। बड़ी संख्या में महिलाएं भी आंदोलन में शामिल हुईं। कांग्रेस जनता के लिए सड़क पर संघर्ष के लिए तैयार है। सामाजिक चेतना फाउंडेशन से जुड़े सेवानिवृत्ति न्यायाधीश बीडी नकवी कहते हैं कि शुक्रवार को हुआ आंदोलन कांग्रेस की तरफ कदम बढ़ाने वालों को भी भरोसा देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले कुछ समय से कांग्रेस से विभिन्न दलों के लोग जुड़ रहे हैं। यह सिलसिला तेज होगी, जो कांग्रेस की ताकत को बढाएगा। वह कहते हैं कि उत्तर प्रदेश में लंबे समय से युवाओं के हक को लेकर सड़क पर संघर्ष नहीं हो रहा है। नीट के आंदोलन में ज्यादातर युवा नेता थे। यह भी एक नए तरीके का संदेश दे गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed