फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Congress started preparations for 2027 elections, this social base will be seen in strengthening the organ

UP Congress News: कांग्रेस ने शुरू कीं 2027 चुनाव की तैयारियां, संगठन को मजबूत बनाने में दिखेगा सामाजिक आधार

Wed, 15 Jan 2025 10:34 AM IST
रोहित मिश्र चन्द्रभान यादव, अमर उजाला, लखनऊ
चन्द्रभान यादव, अमर उजाला, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 15 Jan 2025 10:34 AM IST
सार

UP Election 2027 News: 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने संगठन के स्तर पर तैयारियां करनी शुरू कर दी हैं। अजय राय एवं प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ छह जोन में सभी जिलों की अलग-अलग बैठक कर चुके हैं।

विज्ञापन
UP: Congress started preparations for 2027 elections, this social base will be seen in strengthening the organ
कांग्रेस ने शुरू की चुनाव तैयारियां। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

  Congress Party News: कांग्रेस संगठनात्मक ढांचे में पिछड़ों और दलितों पर फोकस करेगी। करीब 70 फीसदी पदों पर इस वर्ग को ही जिम्मेदारी मिलेगी। इसके जरिये कांग्रेस यह संदेश देगी कि वह आरक्षण सीमा बढ़ाने की हिमायती है। जिलाध्यक्षों के चयन में भी काफी हद तक इस फाॅर्मूले का असर दिखेगा। पांच स्तरीय संगठन तैयार करने के बाद कांग्रेस नए कलेवर और अंदाज में सियासी मैदान में उतरेगी। जनहित के मुद्दों को लेकर संघर्ष पहली प्राथमिकता रहेगी।

विज्ञापन


कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय एवं प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ छह जोन में सभी जिलों की अलग-अलग बैठक कर चुके हैं। इस दौरान जिलाध्यक्ष सहित अन्य पदों के दावेदारों से भी बातचीत हुई है। हर स्तर पर फीडबैक लेने के बाद अब पांच स्तरीय संगठनात्मक ढांचा तैयार किया जाएगा। इसके तहत प्रदेश, जिला, मंडल, ब्लाॅक और वार्ड कमेटी गठित की जाएगी। इन कमेटियों में पिछड़े, अति पिछड़े, दलित व अति दलितों को मिलाकर करीब 70 फीसदी पद देने की तैयारी है।
विज्ञापन


मूल संगठन में करीब 15 फीसदी अल्पसंख्यक और 15 फीसदी सामान्य वर्ग के पदाधिकारी होंगे। इनका चयन करते समय उनकी सक्रियता और जातीय समीकरण का भी ध्यान रखा जाएगा। पार्टी के रणनीतिकारों का मानना है कि संगठनात्मक ढांचे में अलग-अलग जातियों को तवज्जो देकर पार्टी की ओर से राहुल गांधी के संदेश की झलक दिखाने का प्रयास किया जाएगा। क्योंकि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की ओर से लगातार सामाजिक न्याय का मुद्दा उठाया जा रहा है। ऐसे में संगठनात्मक ढांचे में विभिन्न जातियों को भागीदारी देकर उनकी मांग को परिलक्षित करने का प्रयास किया जाएगा। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने बताया कि जोनवार बैठक में हर व्यक्ति से फीडबैक लिया गया है। कांग्रेस जाति, धर्म की पार्टी नहीं है। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी निरंतर सामाजिक न्याय की वकालत कर रहे हैं। ऐसे में कोशिश है कि संगठनात्मक ढांचे में भी सामाजिक न्याय दिखे।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष चुनते समय अन्य दलों पर भी निगाह

पार्टी के रणनीतिकारों के मुताबिक जिलाध्यक्षों के चयन में अन्य दलों की स्थिति को निगाह में रखा जाएगा। भाजपा नए सिरे से जिलाध्यक्ष चयन कर रही है। सपा में भी जिलाध्यक्ष बदले जाने हैं। ऐसे में पार्टी की कोशिश होगी कि ये दोनों दल जिस बिरादरी का संबंधित जिले में अध्यक्ष रखते हैं, कांग्रेस में उससे इतर रखा जाए। पूर्वांचल में जौनपुर, आजमगढ़ सहित ज्यादातर जिलों में पिछड़े वर्ग के जिलाध्यक्ष बनाने की तैयारी है। जहां अल्पसंख्यकों की आबादी अधिक है, वहां यदि सपा ने अल्पसंख्यक वर्ग का जिलाध्यक्ष बनाया है तो कांग्रेस दूसरी सबसे बड़ी जाति का जिलाध्यक्ष बनाने की तैयारी में हैं। अल्पसंख्यक को शहर अध्यक्ष अथवा प्रदेश कार्यकारिणी में समायोजित किया जाएगा। जिलाध्यक्ष चुनते समय संबंधित व्यक्ति की सक्रियता सर्वोपरि रखी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed