{"_id":"5e89e34d8ebc3e72b96fcb54","slug":"up-congress-started-kitchen-in-its-state-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रियंका गांधी की पहल पर यूपी कांग्रेस कार्यालय में भी शुरू हुई साझा रसोई, गरीबों को दिया जा रहा भोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रियंका गांधी की पहल पर यूपी कांग्रेस कार्यालय में भी शुरू हुई साझा रसोई, गरीबों को दिया जा रहा भोजन
Sun, 05 Apr 2020 07:25 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 05 Apr 2020 07:25 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की पहल पर कोरोना लॉकडाउन के दौरान गरीबों तक खाना पहुंचाने के लिए यूपी कांग्रेस कार्यालय में सांझा रसोई की शुरुआत की गई है। प्रदेश के कई जिलों में भी कांग्रेस कार्यकर्ता और जिला कमेटियां साझा रसोईघर संचालित कर रही हैं।
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि पूरे प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ता कोरोना महामारी के संकटकाल में आम लोगों की सेवा कर रहे हैं। जगह-जगह प्रशासन की मदद से लोगों तक राशन पहुंचाया जा रहा है। कई जिलों में साझा रसोईघर चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
रविवार से लखनऊ प्रदेश कार्यालय में भी एक रसोईघर संचालित किया जा रहा है, ताकि कोई भूखा न सोए। विपदा की घड़ी में हम सबको एक दूसरे के साथ खड़े होने की जरूरत है।
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि हमारी कोशिश है कि हम हर जरूरतमंद की मदद कर सकें। आज जरूरत है कि सभी पार्टियां, सामाजिक संगठन और आम लोग इस बात पर अमल करें।