फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Congress's Save Constitution rally today, an attempt to mobilize Dalits, campaign will be run from May 11

यूपी: कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली आज, दलितों को लामबंद करने की कोशिश, 11 मई से चलाया जाएगा अभियान

Mon, 28 Apr 2025 06:24 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 28 Apr 2025 06:24 AM IST
सार

Congress Save Constitution Rally: कांग्रेस संविधान बचाने के मुद्दे को बनाए रखने के लिए विभिन्न आयोजन करने जा रही है। इसके लिए आज बस्ती में संविधान बचाओ रैली का आयोजन किया जाएगा। 

विज्ञापन
UP: Congress's Save Constitution rally today, an attempt to mobilize Dalits, campaign will be run from May 11
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय - फोटो : amar ujala

विस्तार

कांग्रेस संविधान बचाओ रैली के जरिए दलितों को लामबंद करेगी। राज्य स्तरीय संविधान बचाओ रैली सोमवार को बस्ती के झंडेवाला चौराहा के पास बस्ती क्लब मैदान में होगी। इसमें प्रदेश अध्यक्ष अजय राय सहित सभी वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। इसके बाद जल्द ही लखनऊ में भी रैली का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन


दलित वोटबैंक को हासिल करने के लिए कांग्रेस की ओर से निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। इसी रणनीति के तहत सोमवार को बस्ती में संविधान बचाओ रैली हो रही है। इस रैली में भाजपा सरकार द्वारा सांविधानिक संस्थाओं के किए जा रहे दुरुपयोग से लोगों को वाकिफ कराया जाएगा। साथ ही प्रदेशभर में दलितों पर हो रहे हमले, पुलिस उत्पीड़न सहित अन्य मुद्दे उठाए जाएंगे। इस रैली के बाद तीन से 10 मई के बीच जिले स्तर पर भी संविधान बचाओ रैली होगी। फिर 11 से 17 मई के बीच सभी विधानसभा क्षेत्र में और 20 से 30 मई के बीच घर-घर संविधान बचाओ अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन


भाजपा को दिखाएंगे लोकतांत्रिक मूल्यों की ताकत : राय
अजय राय ने कहा कि भाजपा सांविधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग एवं संविधान को बदलने के लिए आमादा है। उसकी हर चाल का कांग्रेस मुंहतोड़ जवाब देगी। मोदी सरकार ने लोकतंत्र के धागों को कमजोर कर दिया है। इनकी सोच लोकतांत्रिक ना होकर तानाशाही वाली है। इसके लिए वह किसी भी सीमा तक गिरने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि हम गांधी के सिपाही हैं, जब हम अंग्रेजों से नहीं डरे तो इनसे क्या डरेंगे? हम लड़ेंगे और इनको लोकतांत्रिक मूल्यों की ताकत दिखाएंगे ।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed