Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Congress President Ajay Rai and six other leaders have been entrusted with the responsibility of Bihar ele

UP: कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय सहित छह नेताओं को सौंपी बिहार चुनाव की जिम्मेदारी, ये पूर्व सांसद भी शामिल

Sun, 05 Oct 2025 10:32 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 05 Oct 2025 10:32 PM IST
सार

UP Pradesh Congress: बिहार चुनाव में कांग्रेस के प्रचार के लिए यूपी कांग्रेस के छह बड़े नेताओं को चुनाव प्रचार और रणनीति बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

विज्ञापन
UP: Congress President Ajay Rai and six other leaders have been entrusted with the responsibility of Bihar ele
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय व प्रभारी अविनाश पांडेय को मिली जिम्मेदारी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

 कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय सहित छह नेताओं को बिहार चुनाव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ये नेता बिहार में जिलेवार स्थानीय नेताओं से समन्वय रखते हुए चुनाव जीतने की रणनीति बनाएंगे। कांग्रेस ने बिहार चुनाव के लिए 41 जिला चुनाव पर्यवेक्षकों की सूची जारी की है। इसमें कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, सांसद तनुज पुनिया, पूर्व सांसद प्रदीप जैन, पूर्व विधायक संजय कपूर को शामिल किया गया है। ये नेता बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान अलग-अलग जिलों की जिम्मेदारी संभालेंगे। संबंधित जिलों में स्थानीय नेताओं के साथ समन्वय रखते हुए चुनाव जीतने की रणनीति तैयार करेंगे। स्थानीय नेताओं को यह भी समझाएंगे कि किस तरह से लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस ने सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ी और सीटें जीतने में कामयाब रहे।

विज्ञापन


किसान कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित
किसान कांग्रेस विभाग के मध्य जोन की कार्यकारिणी एवं जिलाध्यक्षों की सूची जारी कर दी गई है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की संस्तुति के बाद मध्य जोन अध्यक्ष बृज मौर्य ने प्रदेश कार्यकारिणी में सर्वेश कुमार श्रीवास्तव, मोहित यादव, राजेश कुमार सिद्धार्थ, राजगुरू नारायण त्रिपाठी, नरेन्द्र चंचल कुशवाहा को उपाध्यक्ष, राजेश अवस्थी शिव मूर्ति यादव, अभय प्रताप सिंह, कमलेश तिवारी, सचिव मौर्या, शरद श्रीवास्तव, बृजेश कुमार सिंह, करुण पांडेय, ममता यादव, अजय शुक्ला, दीप्ति सिंह सचान, शुभम अग्निहोत्री को महासचवि बनाया है। इसी तरह विभिन्न जिलों के जिलाध्यक्ष व कार्यकारिणी में अन्य पदाधिकारियों की घोषणा की है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed