फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   up congress leaders will meet to rahul gandhi

...तो क्लास लेंगे राहुल बाबा

Mon, 22 Jul 2013 04:17 PM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 22 Jul 2013 04:17 PM IST
विज्ञापन
up congress leaders will meet to rahul gandhi

कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी मधुसूदन मिस्त्री के यूपी के दौरे में कांग्रेसी मंत्रियों को लेकर हो रही शिकायतों के बीच राहुल गांधी ने संप्रग सरकार में शामिल यूपी के सभी कांग्रेसी मंत्रियों को सोमवार को दिल्ली तलब किया है।

विज्ञापन


इसमें मिस्त्री की रिपोर्ट पर चर्चा के साथ आगामी लोकसभा चुनाव पर चर्चा होगी। इस बैठक के बाद 23 से 25 अगस्त तक राहुल गांधी प्रियंका के साथ अमेठी के दौरे पर आ रहे हैं।
विज्ञापन


बताया जाता है कि यहां प्रियंका रायबरेली की तरह अमेठी में संगठन तैयार करेंगी। पार्टी सूत्रों के अनुसार कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार को देश भर के प्रवक्ताओं की दिल्ली में वर्कशॉप का उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद शाम को यूपी के कांग्रेसी मंत्रियों के साथ राहुल बैठक करेंगे। हाल में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी मधुसूदन मिस्त्री से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सपा के प्रभाव वाले जिलों में कांग्रेसी मंत्रियों द्वारा दौरा न करने की शिकायत की थी।

समझा जाता है कि मिस्त्री से सूबे के कार्यकर्ताओं का फीडबैक प्राप्त करने के बाद यह बैठक बुलाई गई है। प्रदेश से विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद, केंद्रीय इस्पात मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा और कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल कैबिनेट मंत्री हैं।

जितिन प्रसाद, आरपीएन सिंह और प्रदीप आदित्य जैन राज्यमंत्री हैं। इन सभी को इस बैठक में उपस्थित होना है। लोकसभा चुनाव की दृष्टि से प्रशिक्षित करने के लिए दिल्ली में प्रवक्ताओं की वर्कशाप में प्रदेश से नौ लोग बुलाए गए हैं।


इनमें विधान परिषद सदस्य विवेक बंसल, पूर्व विधान परिषद सदस्य हाजी सिराज मेंहदी, वीरेन्द्र मदान, अशोक सिंह, राजीव त्यागी, राजीव बख्शी, हिलाल नकवी, विनोद चन्द्रा और ओंकार सिंह शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed