{"_id":"6368b0bc4172f6261201d5c1","slug":"up-congress-is-working-on-ward-level-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में कांग्रेस का माइक्रो प्लान: वार्ड दर वार्ड फोकस कर रही पार्टी, निकाय चुनाव के लिए ये है प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में कांग्रेस का माइक्रो प्लान: वार्ड दर वार्ड फोकस कर रही पार्टी, निकाय चुनाव के लिए ये है प्लान
Mon, 07 Nov 2022 12:46 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 07 Nov 2022 12:46 PM IST
सार
यूपी में कांग्रेस वार्डों पर फोकस कर रही है। इसका उद्देश्य बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करना है। पार्टी की नजर दूसरे दलों के जुझारू कार्यकर्ताओं पर भी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए प्रदेश नेतृत्व माइक्रो प्लानिंग कर रहा है। पार्टी आगामी निकाय चुनाव में वार्डों पर अधिक फोकस करेगी।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने नगर निकाय चुनाव में सबसे ज्यादा वार्ड के चुनावों में फोकस करने का निर्णय लिया है। कांग्रेस नेतृत्व का मानना है कि मोहल्ला स्तर पर चुनाव जीतने से बूथ मजबूत होगा जो कि लोकसभा चुनाव में उसके बेहतर प्रदर्शन का कारण बनेगा।
विज्ञापन
यही वजह है कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने सभी जिला व शहर कमेटियों को कहा है कि वे वार्ड स्तर पर अधिक फोकस करें। ऐसे दावेदारों को का चयन करें जो जिताऊ हो सकते हैं। दूसरे दलों के निराश पर जुझारू कार्यकर्ताओं को भी वार्ड चुनाव में कांग्रेस से मौका मिल सकता है।
विज्ञापन