फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Congress declared chief of idstricts and election committee.

UP Congress: कांग्रेस ने 11 जिलाध्यक्ष एवं 10 महानगर अध्यक्षों की घोषणा की, लखनऊ महानगर में दो अध्यक्ष बने

Mon, 01 Apr 2024 04:17 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 01 Apr 2024 04:17 AM IST
सार

कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के 11 जिलाध्यक्ष व 10 महानगर अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। इसी तरह चुनाव संचालन समिति में आठ नए चेहरे शामिल किए हैं।

विज्ञापन
UP Congress declared chief of idstricts and election committee.
- फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कांग्रेस ने प्रदेश के 11 जिलाध्यक्ष और 10 महानगर अध्यक्षों की नए सिरे से नियुक्ति की है। पार्टी के प्रमुख महासचिव केसी वेणुगोपाल ने रविवार देर रात सूची जारी की। लखनऊ महानगर प्रथम का अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव त्यागी और द्वितीय का अध्यक्ष शहजाद आलम को बनाया गया है।

विज्ञापन


कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के बाद नया प्रयोग किया और लखनऊ महानगर में दो अध्यक्षों की तैनाती की। इसमें दिलप्रीत सिंह और अजय श्रीवास्तव अज्जू को जिम्मेदारी सौंपी गई। दोनों विधानसभा चुनाव लड़े और फिर भाजपा में चले गए। अब इन दोनों खाली पद पर नए सिरे से तैनाती की गई है।
विज्ञापन


इसी तरह गाजियाबाद का जिलाध्यक्ष विनीत त्यागी, गौतमबुद्धनगर का जिलाध्यक्ष दीपक भाटी, आगरा का जिलाध्यक्ष अरुण शर्मा व महानगर अध्यक्ष अमित दिवाकर, अलीगढ़ का जिलाध्यक्ष ठाकुर सोमवीर सिंह व महानगर अध्यक्ष नावेद खान, झांसी का जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह यादव और ललितपुर का जिलाध्यक्ष राजेश रजक को बनाया गया है। फतेहपुर का जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह चौहान व महानगर अध्यक्ष मोहम्मद आरिफ, कौशांबी जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय, सुल्तानपुर का महानगर अध्यक्ष शकील अंसारी, गाजीपुर का महानगर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा, बलिया का जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक, शामली का जिलाध्यक्ष अखलाख प्रधान व महानगर अध्यक्ष लोकेश कटारिया, सहारनपुर का जिलाध्यक्ष संदीप राना, मथुरा का महानगर अध्यक्ष विक्रम बाल्मीकि व नोएडा का महानगर अध्यक्ष मुकेश यादव को बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी चुनाव संचालन समिति में आठ नए चेहरे
कांग्रेस के प्रमुख महासचिव केसी वेणुगोपाल ने यूपी चुनाव संचालन समिति में आठ नए चेहरे शामिल किए हैं। इसमें पूर्व सांसद राजबब्बर, सुप्रिया श्रीनेत, इमरान प्रतापगढ़ी, शेखर बहुगुणा, इमरान किदवई, नदीम जावेद, योगेश दीक्षित और मनोज त्यागी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed