फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Congress: Congress organization will change from state to district level, responsibility will be given to t

UP Congress : प्रदेश से जिला स्तर तक कांग्रेस संगठन में होगा बदलाव, सक्रिय रहने वालों को दी जाएगी जिम्मेदारी

Tue, 29 Aug 2023 06:36 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 29 Aug 2023 06:36 AM IST
सार

कांग्रेस के नवनियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा करने के पहले जिलेवार समीक्षा शुरू कर दी है। वह पूरी तरह से उदयपुर चिंतन शिविर में लिए गए संकल्पों को पूरा करने की तैयारी में हैं।

विज्ञापन
UP Congress: Congress organization will change from state to district level, responsibility will be given to t
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय। - फोटो : amar ujala

विस्तार

कांग्रेस के संगठनात्मक ढांचे में बड़ा बदलाव होगा। यह प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक दिखाई पड़ेगा। इसमें हर जाति व धर्म के लोगों के साथ ही युवाओं की भागीदारी बढ़ेगी। संगठनात्मक ढांचे में कांग्रेस के उदयपुर चिंतन शिविर की घोषणाओं की छाप दिखेगी।

विज्ञापन


कांग्रेस के नवनियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा करने के पहले जिलेवार समीक्षा शुरू कर दी है। वह पूरी तरह से उदयपुर चिंतन शिविर में लिए गए संकल्पों को पूरा करने की तैयारी में हैं। इसके तहत संगठनात्मक ढांचे में युवाओं को तरजीह मिलेगी। साथ ही जाति व वर्गवार सभी की भागीदारी बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन


खास बात यह है कि पार्टी में निरंतर सक्रिय रहने वाले नेताओं को अहम जिम्मेदारी देकर हौंसला बढ़ाने का कार्य किया जाएगा। इसी तरह कांग्रेस के फ्रंटल संगठनों एवं विभिन्न विभागों में कार्य कर रहे नेताओं को मुख्य कमेटी में जिम्मेदारी देने पर विचार चल रहा है। ताकि अन्य नई पीढ़ी को फ्रंटल एवं विभागों के जरिए सियासी जमीं पर तैयार किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलों में होगा बदलाव

पार्टी सूत्रों का कहना है कि लंबे समय तक जिलों में कार्य कर चुके नेताओं को प्रदेश कार्यकारिणी में लाने की तैयारी है। इसके जरिए जहां उनका पदोन्नति के जरिए उत्साह बढाया जाएगा वहीं दूसरे नेताओं को जिलों में कार्य करने का मौका मिलेगा।


वरिष्ठ नेताओं को दो से तीन लोकसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी देकर उनकी उपयोगिता बढ़ाने की तैयारी है। इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का कहना है कि ज्यादातर जिलों में कौन-कौन सक्रिय कार्यकर्ता और नेता हैं, इसकी उन्हें जानकारी है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव होने में सिर्फ आठ माह का वक्त है। ऐसे में जुझाई नेताओं को आगे करने की जरूरत है। प्रदेश कार्यकारिणी से लेकर जिला और ब्लाक स्तर पर भी निरंतर सक्रिय रहने वालों को जिम्मेदारी दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed