{"_id":"6696596b0ffc5190ff057d5b","slug":"up-congress-chief-ajay-rai-submitted-memorandum-to-dgp-on-custodial-deaths-in-uttar-pradesh-2024-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: पुलिस हिरासत में हो रही मौतों के मामले में यूपी नंबर वन, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने डीजीपी को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पुलिस हिरासत में हो रही मौतों के मामले में यूपी नंबर वन, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने डीजीपी को सौंपा ज्ञापन
Tue, 16 Jul 2024 04:58 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 16 Jul 2024 04:58 PM IST
सार
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने प्रदेश में पुलिस हिरासत में हो रही मौतों को लेकर प्रदेश के डीजीपी को ज्ञापन सौंपा और दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश में पुलिस हिरासत में हो रही मौतें लगातार बढ़ रही हैं। लोकसभा में पेश की गई रिपोर्ट के अनुसार, देश में हर दिन 6 लोगों की मौत पुलिस हिरासत में हो रही हैं। इस मामले में उत्तर प्रदेश नम्बर वन पर है। वर्ष 2021-22 में अकेले उत्तर प्रदेश में 501 लोगों की पुलिस हिरासत में मौत हुई है जो कि प्रदेश में व्याप्त अराजकता का प्रतीक है।
ऐसे ही जनपद जालौन में विगत दिनों राजकुमार नामक व्यक्ति की पुलिस हिरासत में रहस्यमय तरीके से मौत हो गई। चित्रकूट में भी अंशू कुमार नामक व्यक्ति को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर ले जाया गया, बाद में जिसका शव पनहाई रेलवे स्टेशन की पटरी पर मिला।
ये भी पढ़ें - शिक्षकों की डिजिटल अटेंडेंस व्यवस्था दो माह के लिए स्थगित... मामले के समाधान को योगी सरकार बनाएगी कमेटी
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - कुकरैल रिवफ्रंट: मुख्यमंत्री योगी ने दिलाया भरोसा- नहीं तोड़ा जाएगा एक भी मकान, प्रतिनिधिमंडल ने की थी मुलाकात
उक्त मामले को गंभीरता से लेते हुए मंगलवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, पूर्व मंत्री अजय राय लखनऊ पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश कार्यालय पहुंचे। जहां पर उन्होंने पुलिस महानिदेशक से मिलकर प्रदेश में पुलिस हिरासत में हो रही मौतों के साथ-साथ लूट-हत्या, महिला उत्पीड़न, पश्चिमी यूपी के जिले अलीगढ़ और शामली में मॉब लंचिंग की घटनाओं पर उनका ध्यान आर्कषित कराने के लिए ज्ञापन सौंपा। उन्होंने तत्काल प्रभाव से प्रदेश में कानून व्यवस्था कायम किये जाने तथा दोषी पुलिसकर्मियों पर त्वरित कठोर कार्यवाही की मांग की।