फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Congress chief Ajay Rai says JE exam result not declared even after six years.

UP: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय बोले, छह वर्ष बाद भी जारी नहीं हुआ जेई भर्ती का परीक्षा परिणाम

Wed, 10 Jul 2024 11:59 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 10 Jul 2024 11:59 PM IST
सार

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि 2018 में उप्र. अधीनस्थ सेवा आयोग से 1388 पदों के लिए जेई के लिए भर्ती निकाली गई, लेकिन परीक्षा परिणाम जारी नहीं होने से युवा चक्कर काट रहे हैं।

विज्ञापन
UP Congress chief Ajay Rai says JE exam result not declared even after six years.
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय। - फोटो : amar ujala

विस्तार

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि छह वर्ष बाद भी जेई भर्ती का परीक्षा परिणाम जारी नहीं किया जा सका है। यह भाजपा सरकार की नाकामी है। जारी बयान में उन्होंने कहा कि 2018 में उप्र. अधीनस्थ सेवा आयोग से 1388 पदों के लिए जेई के लिए भर्ती निकाली गई, लेकिन परीक्षा परिणाम जारी नहीं होने से युवा चक्कर काट रहे हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार युवाओं के साथ दुर्व्यहार कर रही है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

आरक्षण की हो रही अनदेखी : मनोज
कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग के अध्यक्ष मनोज यादव ने आरोप लगाया कि प्रदेश में सभी भर्ती संस्थाओं में नियुक्तियों में मनमानी की जा रही है। पिछड़े व एससी-एसटी वर्ग के अभ्यथियों के आरक्षण की अनदेखी की जा रही है। भर्तियों में आरक्षण की निरंतर अवहेलना की जा रही है। सरकारी संस्थानों में संविदा और आउटसोर्सिंग पर नियुक्तियां मानव श्रम, भ्रष्टाचार और आरक्षण की संगठित लूट हैं। उन्होंने इस पर तत्काल रोक लगाने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed