{"_id":"65f419eb560ad308e30813f9","slug":"up-congress-chief-accused-electoral-bonds-are-biggest-scam-of-central-government-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Congress: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बोले- इलेक्टोरल बांड केंद्र सरकार का सबसे बड़ा घोटाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Congress: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बोले- इलेक्टोरल बांड केंद्र सरकार का सबसे बड़ा घोटाला
Fri, 15 Mar 2024 03:20 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 15 Mar 2024 03:20 PM IST
सार
यूपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने आरोप लगाया कि इलेक्टोरल बांड केंद्र का सबसे बड़ा घोटाला है। इसके कुछ हिस्से की जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन
यूपी कांग्रेस ने न्याय गारंटी का पोस्स्टर जारी किया।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने आरोप लगाया कि इलेक्टोरल बांड केंद्र सरकार का सबसे बड़ा घोटाला है। इसके माध्यम से केंद्र सरकार ने कंपनियों से चंदा लेकर धंधा दिया, उनसे रिश्वत ली, मनी लांड्रिंग की और प्रवर्तन निदेशालय के डर से भी चंदा लिया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अभी भी 2018 से 2019 के कुछ हिस्से की जानकारी नहीं दी गई है। इसमें 95 फीसदी पैसा भाजपा को गया है। अजय राय ने पीएम केयर फंड पर भी श्वेत पत्र जारी करने की मांग की।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - जुमे की नमाज के बाद विरोध-प्रदर्शन की आशंका में पुलिसकर्मी तैनात, घंटाघर पर कंटीले तारों से बैरीकेडिंग, धर्मगुरुओं की अपील- शांति बनाए रखें
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - पेपर लीक मामले का भंडाफोड़: अब तक 396 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस भर्ती मामले का मास्टरमाइंड दबोचा
अजय राय ने इस अवसर पर केंद्रीय नेतृत्व की ओर से जारी युवा, किसान, महिला और आदिवासी न्याय गारंटी का पोस्टर जारी किया। उन्होंने कहा कि यह हमारा संकल्प है। इंडिया गठबंधन की केंद्र में सरकार बनने के बाद हम इसे लागू करेंगे। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन देश में सरकार बनाएगा।
उत्तर प्रदेश में कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची पर उन्होंने कहा कि जल्द ही लिस्ट जारी की जाएगी। 17 में कुछ सीट और गठबंधन को देने के सवाल पर उन्होंने कहा कि हम लेने वाले हैं, देने वाले नहीं।