{"_id":"69f5f6b62ce87da9b80d42f5","slug":"up-complainant-s-application-for-investigation-of-rahul-gandhi-s-voice-sample-rejected-entire-matter-related-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: राहुल गांधी की आवाज के नमूने की जांच मामले में परिवादी की अर्जी खारिज, अमित शाह से जुड़ा है पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: राहुल गांधी की आवाज के नमूने की जांच मामले में परिवादी की अर्जी खारिज, अमित शाह से जुड़ा है पूरा मामला
Sat, 02 May 2026 06:35 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sat, 02 May 2026 06:35 PM IST
सार
Rahul Gandhi: गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ विवादित टिप्पणी करने के आरोप से जुड़े मानहानि के मुकदमे में राहुल गांधी की आवाज की जांच की मांग को कोर्ट ने खारिज कर दिया है
विज्ञापन
नोएडा में श्रमिकों के प्रदर्शन पर क्या बोले राहुल गांधी?
- फोटो : PTI
विस्तार
गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ विवादित टिप्पणी करने के आरोप से जुड़े मानहानि के मुकदमे में शनिवार को एमपी-एमएलए कोर्ट में राहुल गांधी की आवाज नमूने की जांच पर कोर्ट का फैसला सामने आया। अदालत ने परिवादी पक्ष की अर्जी को निराधार मानते हुए खारिज कर दी है। अदालत ने इस मामले में बहस व जमानत नामा पेश करने के लिए 11 मई की तारीख तय की है।
विज्ञापन
कोतवाली देहात थाने के हनुमानगंज निवासी भाजपा नेता विजय मिश्र ने वर्ष 2018 में सांसद राहुल गांधी के जरिये गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ की गई टिप्पणी से नाराज होकर मानहानि का परिवाद दायर किया था। इस मामले की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रही है।
विज्ञापन
अदालत ने इस मामले में राहुल गांधी को व्यक्तिगत बंधपत्र व जमानतनामा पेश करने एवं फाइनल बहस के लिए कार्यवाही तय की थी। इसी बीच परिवादी की ओर से राहुल गांधी के आवाज की जांच व मिलान विधि विज्ञान प्रयोगशाला से कराने के लिए अर्जी कर दी गई थी। इस पर बहस सुनकर अदालत ने शनिवार के लिए आदेश सुरक्षित किया था। शनिवार को कोर्ट ने परिवादी की अर्जी को खारिज करते हुए पूर्व में जारी कार्यवाही के अनुसार बहस करने व जमानत नामा पेश करने का आदेश जारी किया है।
विज्ञापन