{"_id":"69c401748aeff315590aae1e","slug":"up-communicable-disease-control-campaign-from-april-1-preparations-begin-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: संचारी रोग नियंत्रण अभियान एक अप्रैल से, तैयारी शुरू, साथ ही दस्तक अभियान 10 से 30 अप्रैल तक चलेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: संचारी रोग नियंत्रण अभियान एक अप्रैल से, तैयारी शुरू, साथ ही दस्तक अभियान 10 से 30 अप्रैल तक चलेगा
Wed, 25 Mar 2026 09:08 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Wed, 25 Mar 2026 09:08 PM IST
सार
अभियान के सफल क्रियान्वयन एवं विद्यालयों में जागरूकता बढ़ाने के लिए पोस्टर प्रतियोगिताओं और रैलियों का आयोजन करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, विद्यालयों में हीट वेव से बचाव के लिए जनमानस में व्यापक प्रचार-प्रसार का भी निर्देश दिया गया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में एक से 30 अप्रैल तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान अभियान चलेगा। इसके साथ ही 10 से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान भी चलेगा।। इसकी तैयारी शुरू हो गई है। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित कुमार घोष ने बुधवार को तैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अभियान के सफल क्रियान्वयन एवं विद्यालयों में जागरूकता बढ़ाने के लिए पोस्टर प्रतियोगिताओं और रैलियों का आयोजन किया जाए। गर्मी के मौसम में संभावित बीमारियों से बचाव के लिए आवश्यक प्रबंधन समय से सुनिश्चित कराने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - योगी सरकार का बड़ा फैसला, रामनवमी पर दो दिन का अवकाश; अब 27 मार्च को भी छुट्टी घोषित
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - योगी का तोहफा, फर्जी IAS ने की 25 शादियां, पेट्रोल-डीजल खत्म की अफवाह; गैस बुकिंग में बड़ा अपडेट
उन्होंने कहा कि विद्यालयों में हीट वेव से बचाव के लिए जनमानस में व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाए। भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर शीतल एवं स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था होनी चाहिए। शेल्टर की व्यवस्था के साथ व्यस्त स्थानों पर मौसम के पूर्वानुमान तथा तापमान का डिस्प्ले कराया जाए।
मंडल तथा जिला स्तरीय अधिकारी दस्तक अभियान के दौरान चिन्हित किए लक्षणयुक्त व्यक्तियों की जांच की स्थिति यूनिफाइड डिजीज सर्विलेंस पोर्टल पर अवश्य उपलब्ध कराई जाए। आशा कार्यकर्ताओं के द्वारा भ्रमण के दौरान प्रत्येक परिवार के समस्त सदस्यों का आभा आई-कार्ड बनाकर परिवार के सदस्यों को अवश्य उपलब्ध कराया जाए।
हाई रिस्क वाले इलाके चिह्नित करें
उन्होंने निर्देश दिया कि पिछले वर्षों के आंकड़ों के आधार पर चिन्हित हाई रिस्क क्षेत्रों तथा दस्तक अभियान के दौरान घर-घर टीमों के द्वारा किए गए सर्वेक्षण के आधार पर चिन्हित अधिक मच्छर एवं लार्वा घनत्व वाले क्षेत्रों की सूचना संबंधित विभागों को उपलब्ध करायी जाए। रोगियों के निःशुल्क परिवहन के लिए रोगी वाहन की सेवा की व्यवस्था प्रत्येक दशा में उपलब्ध रहनी चाहिए। उन्होंने अभियान की सफलता के लिए सतत एवं प्रभावी मॉनिटरिंग पर विशेष जोर दिया।