फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Cold wave begins again in the state today, special warning issued for these six districts; fog alert also

यूपी: प्रदेश में आज से फिर से शीतलहर का दौर, इन छह जिलों के लिए जारी हुई विशेष चेतावनी; कोहरे को लेकर भी अलर्ट

Mon, 12 Jan 2026 07:59 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 12 Jan 2026 07:59 AM IST
सार

Weather in UP: यूपी में मौसम एक बार फिर से करवट लेने जा रहा है। दो दिन निकली धूप का असर आज से खत्म होने जा रहा है। 

विज्ञापन
UP: Cold wave begins again in the state today, special warning issued for these six districts; fog alert also
यूपी में आज से फिर तेज होगी सर्दी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 प्रदेश में रविवार को ठंड के तेवर ढीले रहे। ज्यादातर जिलों में अच्छी धूप खिलने से राहत रही। लगातार दो दिनों से धूप खिलने से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री की बढ़त दर्ज की गई। कोहरे का घनत्व भी घटा। लेकिन यह राहत ज्यादा लंबी नहीं है। सोमवार से प्रदेश में विक्षोभ का असर खत्म होगा और पहाड़ों से आने वाली सर्द पछुआ हवाओं के असर से ठंड फिर कंपकंपाएगी। पारे में गिरावट के साथ गलन बढ़ेगी और शीतलहर जैसे हालात बनने के आसार हैं।

विज्ञापन


माैसम विभाग ने पश्चिमी यूपी के छह जिलों गाजियाबाद, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली व संभल में शीतलहर की संभावनी जताई है। साथ ही अगले तीन दिनों में दिन व रात के पारे में 3 से 5 डिग्री की गिरावट के संकेत हैं। तराई के 15 जिलों में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 23 अन्य जिलों में हल्के से मध्यम कोहरे की संभावना है।
विज्ञापन


आंचलिक माैसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि सोमवार से यूपी में विक्षोभ का असर खत्म होने के बाद हवा का रुख फिर से उत्तरी पछुआ हो जाएगा। पश्चिमी यूपी में शीतलहर जैसे हालात बन सकते हैं। हालांकि दिन में धूप खिलने से थोड़ी राहत मिलेगी लेकिन शाम से लेकर रात तक कड़ाके की ठंड रहेगी। तराई में सुबह कोहरे का असर दिखेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां है घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट

गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ,हापुड़, बिजनौर व आसपास के इलाकों में।
 

कई राज्यों में तापमान 5 डिग्री से कम

UP: Cold wave begins again in the state today, special warning issued for these six districts; fog alert also
पहाड़ों में हुई बर्फबारी के चलते दिल्ली में भी कड़ाके की ठंड - फोटो : अमर उजाला/जी पाल

पहाड़ों पर बर्फबारी और ठंडी हवाओं के कारण दिल्ली-एनसीआर, पंजाब व राजस्थान समेत कई राज्यों में ज्यादातर जगहों पर सुबह का तापमान 5 डिग्री से कम दर्ज किया गया। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के पालम इलाके में 2013 के बाद सबसे कम तापमान 3.0 डिग्री दर्ज किया गया है। राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और असम समेत आठ राज्यों में अगले तीन दिनों तक शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। घना कोहरा भी छाया रहा। मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू-कश्मीर व लद्दाख में कई जगह न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया। राजस्थान के प्रतापगढ़ में माइनस 2 डिग्री और बाड़मेर में माइनस 1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। पंजाब में 1.6 डिग्री के साथ बठिंडा सबसे ठंडा रहा। अमृतसर में भी कोल्ड डे की स्थिति रही। हरियाणा में 2.2 डिग्री के साथ हिसार सबसे ठंडा रहा। नारनौल में 3 डिग्री, फरीदाबाद में 4.2 और रोहतक में 4 डिग्री पर पारा रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed