फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Cold wave affects several districts, temperature reaches two degrees in this district; Meteorological Depa

यूपी: प्रदेश के कई जिलों में शीतलहर का असर, दो डिग्री पर पहुंचा इस जिले का पारा; मौसम विभाग का अलर्ट जारी

Wed, 14 Jan 2026 07:20 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 14 Jan 2026 07:20 AM IST
सार

Weather in UP: यूपी के अवध क्षेत्र में जहां मंगलवार को धूप का असर रहा तो वहीं पश्चिम यूपी के कई जिलों में शीतलहर चली। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए पूर्वानुमान जारी किए हैं। 

विज्ञापन
UP: Cold wave affects several districts, temperature reaches two degrees in this district; Meteorological Depa
यूपी में लगातार बढ़ रही है सर्दी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मौसम में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। मंगलवार को कई जिलों में शीत लहर चली। मुजफ्फरनगर में न्यूनतम तापमान 2.1 डिग्री दर्ज किया गया। यह प्रदेश में सबसे ठंडा जिला रहा। दूसरे नंबर पर 2.9 डिग्री तापमान के साथ मेरठ रहा। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद हवा की दिशा पुनः परिवर्तित होकर उत्तरी पश्चिमी हो गई है। इससे बीते 48 घंटों के दौरान प्रदेश के ज्यादातर भागों में दिन और रात के तापमान में 2-4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। राजधानी लखनऊ में इस सीजन का सबसे कम तापमान 5.6 डिग्री दर्ज किया गया।

विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं न्यूनतम तापमान 4 डिग्री से काफी नीचे चले जाने से मेरठ, मुजफ्फरनगर और बरेली में शीतलहर चली। आगामी 48 घंटों के दौरान इसमें कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आगरा, अलीगढ़, मेरठ, सहारनपुर, मुरादाबाद एवं रूहेलखंड मंडल के जिलों में कहीं-कहीं आज रात भी शीतलहर के साथ पाला पड़ने की भी संभावना बनी हुई है। यद्यपि इस दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश के उत्तरी तराई इलाकों व सुदूर दक्षिणी इलाकों में कहीं-कहीं सुबह भोर के समय संभावित घने कोहरे के आसार हैं। लेकिन दिन चढ़ने के साथ तेजी से छंट जाने से दिन में धूप निकलेगी जिससे ठंड से मिलेगी।

विज्ञापन

15 जनवरी से बढ़ सकता है पारा

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आगामी दो उत्तरोत्तर पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव से प्रदेश के न्यूनतम तापमान में 15 जनवरी से 3-4 दिनों के दौरान 3-5 डिग्री की वृद्धि की संभावना जताई जा रही है। इससे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जारी वर्तमान शीत लहर के दौर से निजात मिल सकती है और कोहरे के क्षेत्रफल व घनत्व में बढ़ोतरी के आसार हैं। हालांकि दिन चढ़ने के साथ कोहरा छंटने से दिन में मौसम खुशगवार रहेगा। उक्त पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव से 18 जनवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं बूंदाबांदी के साथ हल्की बारिश हो सकती है जिसके अगले 2-3 दिनों के दौरान बढ़ने के आसार हैं।

ये हैं प्रदेश के सबसे कम तापमान वाले जिले 

मुजफ्फरनगर 2.1             
मेरठ 2.9             
बरेली 3           
कानपुर 4            
हरदोई 4.5             
अलीगढ़ 4.8            
लखनऊ 5.6          
आगरा 6       
विज्ञापन

शीत लहर की संभावना वाले जिले

सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, संभल और आसपास।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed