{"_id":"673dfb68f75864c897051e95","slug":"up-cm-yogi-will-watch-the-film-the-sabarmati-report-based-on-gondhra-incident-multiplex-and-show-time-deci-2024-11-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: यूपी में गोधरा कांड पर बनी फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' टैक्स फ्री, सीएम योगी ने कैबिनेट के साथ देखा शो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: यूपी में गोधरा कांड पर बनी फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' टैक्स फ्री, सीएम योगी ने कैबिनेट के साथ देखा शो
Thu, 21 Nov 2024 03:03 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Thu, 21 Nov 2024 03:03 PM IST
सार
Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुजरात के गोधरा कांड पर बनी फिल्म द साबरमती रिपोर्ट देखने के लिए प्लासियो मॉल पहुंचे। उनके बाद अभिनेता विक्रांत मैसी भी फिल्म देखने पहुंचे।
विज्ञापन
फिल्म देखने पहुंचे सीएम योगी।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को लखनऊ के प्लासियो मॉल में गुजरात के गोधरा कांड पर आधारित फिल्म द साबरमती रिपोर्ट देखी। फिल्म देखने के बाद उन्होंने राज्य में फिल्म को टैक्स फ्री करने का ऐलान कर दिया है।
विज्ञापन
शहीद पथ स्थित फिनिक्स पलासियो मॉल में फिल्म का सुबह 11.30 बजे विशेष शो रखा गया। सीएम के साथ मंत्रिमंडल के सदस्य और प्रशासनिक अधिकारी भी फिल्म देखने पहुंचे। यह फिल्म 15 नवंबर को रिलीज हुई थी। इस फिल्म की पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह फिल्म की तारीफ कर चुके हैं।
विज्ञापन
फिल्म में विक्रांत मैसी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म करने के बाद विक्रांत ने कहा कि उन्हें धमकियां मिल रही हैं। यह फिल्म गुजरात में 2002 में कारसेवकों से भरी साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन में आग लगाए जाने की घटना पर आधारित है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी के बाद अभिनेता विक्रांत मैसी भी फिल्म देखने के लिए प्लासियो मॉल पर पहुंचे पर उन्हें गेट पर ही रोक लिया गया । उनकी गाड़ी को अंदर नहीं जाने दिया गया जिसके बाद वह पैदल ही निकल गए।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन