फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: CM Yogi will lay the foundation stone of 38 model composite and 67 Abhyudaya schools tomorrow, teachers wi

यूपी: सीएम योगी आज करेंगे 38 मॉडल कंपोजिट, 67 अभ्युदय विद्यालयों का शिलान्यास, शिक्षकों का होगा सम्मान

Mon, 26 May 2025 09:08 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 26 May 2025 09:08 AM IST
सार

 Yogi Adityanath: सीएम योगी सोमवार को बेसिक शिक्षा विभाग की कई योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। इस मौके पर शिक्षकों का सम्मान किया जाएगा। 

विज्ञापन
UP: CM Yogi will lay the foundation stone of 38 model composite and 67 Abhyudaya schools tomorrow, teachers wi
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को बेसिक शिक्षा विभाग की कई योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। लोक भवन में सुबह 10.30 बजे से आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री 38 सीएम मॉडल कंपोजिट विद्यालयों व 67 अभ्युदय कंपोजिट विद्यालयों का शिलान्यास करेंगे। इससे अब बच्चों को बाल वाटिका से इंटर तक की पढ़ाई की सुविधा एक ही परिसर में मिलेगी।

विज्ञापन


कार्यक्रम में मुख्यमंत्री निपुण आंकलन में बेहतर प्रदर्शन करने वाले पांच शिक्षकों व बीईओ को सम्मानित करेंगे। प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में दिए जाने वाले 51667 टैबलेट वितरण की शुरुआत, स्मार्ट क्लास, आईसीटी लैब, डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना के बाद इनका शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन


कार्यक्रम में सीएम प्रतीक स्वरूप पांच, पांच प्रधानाध्यापक/शिक्षकों को इसके लिए प्रमाण पत्र वितरित करेंगे। इसके साथ ही 3 से 12 के छात्रों के निपुण आंकलन के लिए निपुण प्लस ऐप की शुरुआत करेंगे। सत्र 2025-26 के लिए बच्चों को ड्रेस, बैग, जूता मोजा, स्वेटर के लिए दी जानी वाली 1200 रुपए प्रति छात्र राशि का डीबीटी करेंगे। साथ ही 139 उच्चीकृत केजीबीवी के भवनों व डारमेट्री का लोकार्पण, एससीईआरटी की किताबों सारथी व अनुरूपण का विमोचन भी करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed