{"_id":"69e75b626247086abd01f952","slug":"up-cm-yogi-will-hold-a-review-meeting-on-home-guard-recruitment-exam-and-law-and-order-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: होमगार्ड भर्ती परीक्षा और कानून व्यवस्था पर समीक्षा बैठक करेंगे सीएम योगी, देंगे आवश्यक दिशा निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: होमगार्ड भर्ती परीक्षा और कानून व्यवस्था पर समीक्षा बैठक करेंगे सीएम योगी, देंगे आवश्यक दिशा निर्देश
Tue, 21 Apr 2026 04:41 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Tue, 21 Apr 2026 04:41 PM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की होने वाली समीक्षा बैठक में प्रदेश के सभी जोन के एडीजी, पुलिस कमिश्नर, मंडलायुक्त और डीएम-एसपी शामिल होंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश में होने वाली होमगार्ड भर्ती परीक्षा को लेकर प्रदेश सरकार पूरी तरह अलर्ट मोड में है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार रात 9 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ व्यापक समीक्षा करेंगे, जिसमें परीक्षा की तैयारियों के साथ-साथ कानून व्यवस्था को लेकर भी मुख्यमंत्री महत्वपूर्ण निर्देश देंगे। बैठक में प्रदेश के सभी अपर पुलिस महानिदेशक (जोन), पुलिस आयुक्त, मंडलायुक्त, जिलाधिकारी, आईजी/डीआईजी रेंज, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक और जिला विद्यालय निरीक्षक समेत संबंधित अधिकारी शामिल होंगे।
विज्ञापन
25 से 27 अप्रैल तक होनी है भर्ती परीक्षा
गौरतलब है कि प्रदेश में 25, 26 और 27 अप्रैल को होमगार्ड भर्ती परीक्षा आयोजित की जानी है। परीक्षा के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था, परीक्षा केंद्रों की निगरानी, अभ्यर्थियों की सुविधा और नकलविहीन परीक्षा सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता में है। मुख्यमंत्री बैठक के दौरान कानून व्यवस्था की स्थिति की भी विस्तृत समीक्षा करेंगे। संवेदनशील जिलों, परीक्षा केंद्रों और संभावित भीड़भाड़ वाले इलाकों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए जा सकते हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - जन आक्रोश पदयात्रा: महिला अधिकारों के लिए सड़क पर उतरे सीएम योगी, बोले- विपक्ष का महिला विरोधी चेहरा उजागर
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - भाजपा की पदयात्रा पर अखिलेश ने ली चुटकी, सीमा राजभर बनीं सपा महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष
नकल व गड़बड़ी पर जीरो टॉलरेंस नीति
योगी सरकार का पूरा जोर परीक्षा को पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने पर है। नकल, पेपर लीक या किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पर सरकार जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई सुनिश्चित कर रही है। इसी क्रम में सभी अधिकारियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में पूरी तैयारी के साथ प्रतिभाग करने के लिए निर्देशित किया गया है।