{"_id":"69e73395e47222e0d908066e","slug":"akhilesh-takes-jibe-at-bjp-padayatra-remarks-they-are-working-hard-already-to-sit-in-opposition-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: भाजपा की पदयात्रा पर अखिलेश ने ली चुटकी, सीमा राजभर बनीं सपा महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: भाजपा की पदयात्रा पर अखिलेश ने ली चुटकी, सीमा राजभर बनीं सपा महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष
Tue, 21 Apr 2026 02:01 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh
Updated Tue, 21 Apr 2026 02:01 PM IST
सार
भाजपा की पदयात्रा पर अखिलेश यादव ने चुटकी ली। कहा कि पहली बार कोई सरकार विपक्ष में बैठने के लिए अभी से मेहनत कर रही है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
अखिलेश यादव
- फोटो : samajwadi party YT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी लखनऊ में मंगलवार को सपा मुख्यालय में कई कई नेताओं ने समाजवादी पार्टी का दामन थामा। इसमें बसपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एमएच खान, श्यामलाल निषाद,
विजय कुमार लाल, अखिलेश पाठक, इशरत अली खान, नीलू सत्यार्थी शामिल रहे। सपा मुखिया अखिलेश यादव की मौजूदगी में ये पार्टी में शामिल हुए। इस मौके पर सीमा राजभर समाजवादी महिला सभा की नई राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित की गईं। वे बलिया की रहने वाली हैं।
इस मौके पर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सरकार पर निशाना साधा। सुबह हुई भाजपा की पदयात्रा पर चुटकी ली। कहा कि इतनी धूप में बिना चश्मा लगाए पद यात्रा की गई। पहली पर कोई सरकार अपने ही बिल पर इतनी मेहनत कर रही है। अब जब भाजपा जाएगी तो फिर कभी नहीं आएगी।
विज्ञापन
सपा मुखिया ने कहा कि महिला आरक्षण बिल पहले ही पास हो चुका है। इस बार इनकी बदनीयती नहीं पास हुई। ये दरारवादी लोग हैं। इनके संघी साथी जो छिपे हुए रहते हैं, उनके मंसूबे काम नहीं किए। आज आरक्षण से पहले संरक्षण की जरूरत है।
विज्ञापन
विजय कुमार लाल, अखिलेश पाठक, इशरत अली खान, नीलू सत्यार्थी शामिल रहे। सपा मुखिया अखिलेश यादव की मौजूदगी में ये पार्टी में शामिल हुए। इस मौके पर सीमा राजभर समाजवादी महिला सभा की नई राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित की गईं। वे बलिया की रहने वाली हैं।
विज्ञापन
इस मौके पर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सरकार पर निशाना साधा। सुबह हुई भाजपा की पदयात्रा पर चुटकी ली। कहा कि इतनी धूप में बिना चश्मा लगाए पद यात्रा की गई। पहली पर कोई सरकार अपने ही बिल पर इतनी मेहनत कर रही है। अब जब भाजपा जाएगी तो फिर कभी नहीं आएगी।
विज्ञापन
चायवाले की दुकान बंद करा दी गई
उन्होंने कहा कि हमें एक चायवाले लड़के ने चाय क्या बनाकर पिला दी, उसकी दुकान ही बंद करा दी गई। ये लोग किसी को रोजगार तो दे नहीं पा रहे, कम से कम कोई था जो कह रहा था कि हमसे अच्छी चाय कोई नहीं बना पाता। शायद, यही बात उन्हें बुरी लग गई।सपा मुखिया ने कहा कि महिला आरक्षण बिल पहले ही पास हो चुका है। इस बार इनकी बदनीयती नहीं पास हुई। ये दरारवादी लोग हैं। इनके संघी साथी जो छिपे हुए रहते हैं, उनके मंसूबे काम नहीं किए। आज आरक्षण से पहले संरक्षण की जरूरत है।