Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: CM Yogi went from shop to shop to understand the GST changes, tried his hand at Chikankari.

यूपी: सीएम योगी ने दुकान-दुकान घूमकर समझा जीएसटी का बदलाव, बांटे पर्चे; चिकनकारी में आजमाया हाथ

Wed, 24 Sep 2025 10:47 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 24 Sep 2025 10:47 PM IST
सार

CM Yogi visits shops: इस मौके पर सीएम ने कहा कि चिकनकारी लखनऊ की शान है। ओडीओपी उत्पाद चिकनकारी देश-विदेश में लखनऊ की विशेष पहचान है।

विज्ञापन
UP: CM Yogi went from shop to shop to understand the GST changes, tried his hand at Chikankari.
सीएम ने आजमाए चिकनकारी में हाथ। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 जीएसटी की नई दरें लागू होने के बाद बुधवार को सीएम योगी ने लखनऊ के जीरो लैंडमार्क हजरतगंज चौराहे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। नेक्स्ट जेन जीएसटी रिफॉर्म पर पत्रकारों को जानकारी देने के बाद सीएम हजरतगंज की दुकानों पर भी घूमें। सभी दुकानदारों से ग्राहकों को जीएसटी का लाभ देने की अपील की और घटी दरों के पर्चे भी बांटे। इस दौरान सीएम ने चिकनकारी के काम में भी हाथ आजमाया।

विज्ञापन


हजरतगंज ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद पंजाबी के नेतृत्व में सीएम योगी खादी भंडार, बुक शॉप, रेस्टोरेंट, सूखे मेवे, कपड़ों के शोरूम पर पहुंचे और व्यापारियों से खुले दिल से संवाद करते हुए जीएसटी के नए सुधारों पर प्रतिक्रिया जानी। विभिन्न शोरूम पर व्यापारियों से बातचीत के बाद सीएम योगी विनोद पंजाबी के चिकनकारी के कपड़ों के शोरूम पर भी पहुंचे। इस दौरान सीएम ने चिकनकारी की कढ़ाई कर रही महिलाओं से कारीगरी की बारीकी समझी और अपने हाथ से एक कपड़े पर छपाई भी की। इसके बाद उस कपड़े पर अपने दस्तखत भी किए। 
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि चिकनकारी लखनऊ की शान है। ओडीओपी उत्पाद चिकनकारी देश-विदेश में लखनऊ की विशेष पहचान है। व्यापारी नेता विनोद पंजाबी ने बताया कि सीएम ने हजरतगंत चौराहों की दुकानों का निरीक्षण किया। सभी व्यापारी जीएसटी का लाभ दे रहे हैं, इस बात को भी देखा। बेटी वर्तिका समेत पूरे स्टाफ से मिले। लखनऊ चिकनकारी हैंडीक्राफ्ट एसोएशन के अध्यक्ष संजीव अग्रवाल, महामंत्री शैलेश टंडन, कोषाध्यक्ष जितेंद्र रस्तोगी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिलीप खैराजानी, लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा, चेयरमैन राजेंद्र अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

.. तो इसलिए की गंज चौराहे से शुरुआत

UP: CM Yogi went from shop to shop to understand the GST changes, tried his hand at Chikankari.
दुकानों में पर्चे बांटते सीम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

सीएम योगी ने गंज चौराहे से अपनी यात्रा की शुरुआत की। यहीं से ही सीएम योगी ने मशहूर बुक डिपो के बाहर पत्रकारों से बातचीत की। सीएम ने बुक शॉप पर पहुंचने पर स्टेशनरी पर दी जा रही छूट का जायजा लिया। बुक शॉप के मालिक गौरव प्रकाश ने बताया कि किताबों पर पहले भी जीएसटी नहीं थी। पेंसिल, रबर व कॉपी से जीएसटी हटाई है। सीएम योगी हमारी शॉप पर आए यह हमारे लिए बड़े गौरव की बात है। बताया कि सीएम का मकसद बस यही देखना था कि जीएसटी का लाभ दिया जा रहा है कि नहीं। बताया गंज चौराहा लखनऊ का जीरो लैंडमार्क है। यहीं से ही लखनऊ शुरू होता है। शॉप के बाहर ही लखनऊ जीरो किमी का पत्थर लगा हुआ था जो रेनोवेशन के दौरान तीन साल पहले हट गया। सांकेतिक रूप से सीएम ने पूरे लखनऊ को मेसेज देने के लिए यह जगह चुनी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed