फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: CM Yogi said, false cases were registered against dalits under SP regime and cases registered against terrorists were withdrawn

यूपी : सीएम योगी ने कहा, सपा शासन में दलितों पर झूठे मुकदमे दर्ज किए जाते थे और आतंकवादियों पर दर्ज मुकदमे वापस लिए जाते थे

Wed, 27 Oct 2021 09:53 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 27 Oct 2021 09:53 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार के शासन में कोई भी व्यक्ति दलित समाज का बाल भी बांका नहीं कर सकता है।

विज्ञापन
UP: CM Yogi said, false cases were registered against dalits under SP regime and cases registered against terrorists were withdrawn
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा शासन में अयोध्या में आतंकी हमला करने वाले आतंकियों पर दर्ज मुकदमे वापस लिए जाते थे और दलितों पर झूठे मुकदमे दर्ज कर उन्हें फंसाया जाता था। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार के शासन में कोई भी व्यक्ति दलित समाज का बाल भी बांका नहीं कर सकता है।

विज्ञापन


अलीगंज स्थित पंचायत भवन के सभागार में आयोजित भाजपा के सामाजिक प्रतिनिधि सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दलितों पर झूठे मुकदमे दर्ज करने वाले लोग दलितों के हितैषी कैसे हो सकते है। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं का सबसे अधिक लाभ दलित, वंचित, शोषित, आदिवासी वर्ग को बिना किसी भेदभाव के मिला है।
विज्ञापन


दलित संत बाबा दुर्लभ दास को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के समय बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर और योगेंद्र नाथ मंडल दलितों की आवाज बने थे। उन्होंने कहा कि बाबा साहब सदैव देश की एकता,  सुरक्षा और अखंडता  के पक्षधर थे। उन्होंने कभी पाकिस्तान का समर्थन नहीं किया। उनका मानना था कि देश में रहते हुए समाज के दबे-कुचलों और वंचितों की लड़ाई लड़ी जा सकती है। उनका हित सुरक्षित रखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि वहीं योगेन्द्रनाथ मंडल पाकिस्तान के हिमायती थे । 
विज्ञापन
विज्ञापन


आजादी के बाद पाकिस्तान चले गये और वहां के पहले कानून मंत्री बने । लेकिन उनके सामने ही पाकिस्तान में जब हिंदुओं और दलितों के कत्लेआम होने लगे तो भागकर हिंदुस्तान चले आए। भारत में 1950 से लेकर 1965 तक गुमनामी में निर्वासित जीवन बिताना पड़ा । आज भी उनका कोई नाम तक नहीं लेता है। मुख्यमंत्री योगी ने सोनकर समाज के लोगों से घर-घर जाकर लोगों को शासन की योजनाओं और नीतियों से अवगत कराने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि दलित बस्तियों में जाकर बताएं कि भाजपा सरकार बिना किसी भेदभाव के दलितों, वंचितों का विकास करती है। सम्मेलन को केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल, बीएल वर्मा ने भी संबोधित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed