फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: CM Yogi said - Akhilesh has pictures with mafia members, let the investigation happen... everything will b

यूपी: सीएम योगी बोले- अखिलेश की माफिया के साथ तस्वीरें, जांच होने दीजिए...दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा

Fri, 19 Dec 2025 07:09 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Fri, 19 Dec 2025 07:09 PM IST
सार

कोडीन युक्त कफ सिरप मामले में सीएम योगी ने अखिलेश यादव पर पलटवार किया। बोले-माफिया संग तस्वीरें सामने हैं, जांच होने दीजिए, सच उजागर होगा। 

विज्ञापन
UP: CM Yogi said - Akhilesh has pictures with mafia members, let the investigation happen... everything will b
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

विधानमंडल के शीतकालीन सत्र की शुरुआत से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोडीनयुक्त कफ सिरप मामले में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि जिन माफिया के साथ उनकी तस्वीरें सामने आ रही हैं, स्वाभाविक रूप से अवैध लेन-देन में संलिप्तता भी सामने आएगी। जांच होने दीजिए, दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। सपा प्रमुख की स्थिति वही है, 'यही कसूर मैं बार-बार करता रहा, धूल चेहरे पर थी, आईना साफ करता रहा।

विज्ञापन


 

सपा पहले से ही बदनाम और कुख्यात रही

शुक्रवार को सत्र के पहले दिन योगी ने सदन में जाने से पहले पत्रकारों से बातचीत में कहा कि यह बात हर व्यक्ति जानता है कि प्रदेश के हर माफिया के संबंध सपा से रहे हैं। प्रारंभिक जांच में यह तथ्य सामने आए हैं कि एसटीएफ और जिला पुलिस की कार्रवाई में पकड़े गए कुछ अभियुक्तों के संबंध सपा से रहे हैं। 

सपा अपनी कार्यप्रणाली के लिए पहले से ही बदनाम और कुख्यात रही है। इस पूरे मामले में भी अपनी संलिप्तता उजागर होते हुए देखेगी। इस विषय में पूरी रिपोर्ट आने के बाद ही अंतिम रूप से कुछ कहा जा सकता है। उन्होंने कहा कि कोडीन फॉस्फेट एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत आने वाली एक औषधि है। 

इसका उपयोग कोडीन-युक्त कफ सिरप के निर्माण में होता है। इसका कोटा और आवंटन सेंट्रल नारकोटिक्स ब्यूरो द्वारा केवल अधिकृत औषधि निर्माण के लिए ही किया जाता है। यह सिरप कई स्थानों पर नशीले पदार्थ के रूप में दुरुपयोग किया जा रहा था। 

अवैध तस्करी की शिकायतें मिलने के बाद सरकार द्वारा कार्रवाई की गई। एफएसडीए, जिला पुलिस और एसटीएफ द्वारा की जा रही कार्रवाई में बड़े पैमाने पर अवैध तस्करी के मामलों का खुलासा हुआ और कई गिरफ्तारियां की गईं। इस मामले की निगरानी राज्य-स्तरीय एसआईटी कर रही है। अवैध तस्करी से जुड़े पहलुओं, जैसे धन कहां-कहां गया, इन तथ्यों का भी खुलासा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

वांछितों की सपा प्रमुख के साथ फोटो लेकर आए ब्रजेश पाठक

कोडीन कफ सिरप मामले में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने नया खुलासा किया। कफ सिरप मामले के वांछितों की सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ तस्वीर मीडिया से साझा करते हुए उन्होंने कहा कि सपा मुखिया के दाएं और बाएं खड़े कफ सिरप में वांछित लोगों से क्या रिश्ते हैं, वह इसे स्पष्ट करें। 

सपा कफ सिरप के वांछितों को क्यों सम्मान देने का काम कर रही है। ये लोग प्रदेश सरकार को बदनाम कर रहे हैं। ये समूह सपा के सदस्य हैं। इनका पालन पोषण सपा ने किया है। सपा अपना पाप सरकार पर मढ़ रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश को वन डिस्ट्रिक्ट- वन माफिया, भ्रष्टाचार, कदाचार, गुंडागर्दी की ओर धकेलने वाले सपा के लोग अपने गिरेबान में झांककर देखें। हमारी सरकार प्रतिबद्धता के साथ निष्पक्ष जांच कर रही है। जो भी दोषी होंगे, उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed