फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: CM Yogi's gift to sisters, women travel free in buses from the night of 18th to 19th August on Rakshabandh

यूपी: सीएम योगी का बहनों को तोहफा, रक्षाबंधन पर 18 की रात से 19 अगस्त तक महिलाओं का बसों में सफर फ्री

Fri, 09 Aug 2024 12:13 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 09 Aug 2024 12:13 AM IST
सार

Women travel free on UP roadways: रक्षाबंधन पर मुख्यमंत्री ने बहनों को दिया निःशुल्क बस यात्रा का उपहार दिया है। प्रदेश भर की महिलाएं 18 अगस्त की रात से लेकर 19 अगस्त की रात तक यूपी रोडवेज की बसों में फ्री सफर कर सकेंगी। 
 

विज्ञापन
UP: CM Yogi's gift to sisters, women travel free in buses from the night of 18th to 19th August on Rakshabandh
रक्षाबंधन पर महिलाओं का होगा फ्री में सफर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीएम योगी ने 19 अगस्त को पड़ने वाले रक्षाबंधन पर प्रदेश भर की बहनों को तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने गुरुवार को शासन स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में ज़ोन, मंडल, रेंज व जिला स्तर के महत्वपूर्ण पदों पर तैनात अधिकारियों के साथ प्रदेश के कानून-व्यवस्था तथा लोककल्याणकारी कार्यक्रमों की समीक्षा की।

विज्ञापन


इस समीक्षा बैठक में सीएम ने कहा कि 18 अगस्त की रात्रि से 19 अगस्त की रात्रि तक राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में महिलाओं को निःशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। इस संबंध में सभी आवश्यक प्रबंध समय से कर लिए जाने चाहिए।
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि आगामी दिनों में नागपंचमी,श्रावण सोमवार, काकोरी ट्रेन एक्शन की वर्षगांठ, रक्षाबंधन, चेहल्लुम और  जन्माष्टमी जैसे पर्व-त्योहार हैं, साथ ही पुलिस भर्ती परीक्षा जैसे महत्वपूर्ण कार्य भी संपन्न हो रहे हैं। निश्चित रूप से यह समय कानून-व्यवस्था की दृष्टि से यह संवेदनशील समय है। हर जिले की पुलिस और स्थानीय प्रशासन को 24×7 अलर्ट रहना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला सुरक्षा शीर्ष प्राथमिकता

योगी ने कहा कि महिला सुरक्षा हमारी शीर्ष प्राथमिकता है। आगामी 19 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा (रक्षाबंधन) है। कुछ अराजक तत्व माहौल खराब करने का प्रयास कर सकते हैं, इसलिए पुलिस की पेट्रोलिंग बढ़ाएं। सतर्क और सावधान रहें। रक्षाबंधन पर 18 अगस्त की रात्रि से 19 अगस्त की रात्रि तक परिवहन निगम की बसों में महिलाओं को निशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। आगामी दिनों में नागपंचमी, श्रावण सोमवार, काकोरी ट्रेन एक्शन की वर्षगांठ, रक्षाबंधन, चेहल्लुम और जन्माष्टमी हैं। यह समय कानून-व्यवस्था की दृष्टि से संवेदनशील है। पुलिस और स्थानीय प्रशासन को लगातार अलर्ट रहना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed