फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: CM Yogi and opposition leaders extend Diwali wishes, Akhilesh makes promise for 2027

यूपी: सीएम योगी सहित विपक्षी नेताओं ने दी दिवाली की शुभकामनाएं, अखिलेश ने किया 2027 के लिए वादा

Sun, 19 Oct 2025 08:30 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 19 Oct 2025 08:30 PM IST
सार

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ही विपक्षी दलों के नेता अखिलेश यादव और कांग्रेस के नेताओं ने लोगों को दीवाली की शुभकामनाएं दी हैं।

विज्ञापन
UP: CM Yogi and opposition leaders extend Diwali wishes, Akhilesh makes promise for 2027
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपावली के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने प्रभु श्रीराम से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की है। अपने शुभकामना संदेश में योगी ने कहा कि पर्व एवं त्योहार शांति, एकता व सद्भाव का संदेश देते हैं। दीपावली भारत की सनातन धर्म की परंपरा का एक महत्वपूर्ण पर्व है।

विज्ञापन


मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के 14 वर्ष के वनवास के बाद अयोध्या आगमन और रामराज के शुभारंभ की स्मृति स्वरूप आज से हजारों वर्ष पहले पूरे भरतखंड में श्रद्धालुओं द्वारा दीपमालाओं से अपने-अपने घरों को सजा करके इस पर्व को मनाना प्रारंभ किया गया था। यह हम सभी का सौभाग्य है कि उनकी पावन जन्मस्थली अयोध्या उत्तर प्रदेश में है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अयोध्या: रामनगरी पहुंचे प्रभु श्रीराम, 29 लाख दीये जलाकर किया गया स्वागत; गिनीज बुक में दर्ज हुआ रिकॉर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अयोध्या में लगातार नौंवी बार दीपोत्सव का आयोजन, तस्वीरों में देखें भव्य रामनगरी की निराली छटा


राज्य सरकार अयोध्या में दीपावली के आयोजन की प्राचीन और गौरवशाली परंपरा को ‘दीपोत्सव‘ के जरिये आयोजित कर संपूर्ण विश्व को अयोध्या की महिमा से परिचित करा रही है। इसके अलावा विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने भी दीपावली के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि दीपावली का पर्व अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने भी प्रदेशवासियों को दीपावली की बधाई दी है।


हर घर तक पहुंचे दिवाली का उजाला : अखिलेश
सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दीपावली की शुभकामनाओं के साथ कहा है कि हमारी यही कामना है कि सच्ची दिवाली का उजाला हर घर तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के प्रजापति समाज के लिए हम ये संकल्प लेते हैं कि 2027 की दिवाली पर पीडीए सरकार उनके करोड़ों रुपये के दीये खरीदेगी। उन्हें इतनी आमदनी हो सके कि उनके घरों में कई महीनों तक दिवाली का प्रकाश बना रहे।
सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार दूर के तटीय राज्य के लोगों को ये काम देकर उत्तर प्रदेश के प्रजापति समाज का हक मार रही है। हम चाहते हैं कि दीपक भी उत्तर प्रदेश के हों, बत्ती, तेल और रोशनी भी। उन्होंने गोवर्धन पूजा और भैया दूज की भी बधाई दी।

कांग्रेस नेताओं ने दी दीपावली की बधाई
 कांग्रेस नेताओं ने प्रदेशवासियों को दीपावली की बधाई देते हुए शांति एवं सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील की है। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, निवर्तमान महासचिव संगठन अनिल यादव, राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी, विधायक दल की नेता आराधना मिश्रा मोना आदि ने कहा कि यह पर्व हमें हर व्यक्ति के सुख- दुख का सहभागी बनने की प्रेरणा देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed