फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: CM Yogi Adityanath will inaugrate the fifth phase of mission shakti.

UP: शारदीय नवरात्र के पहले दिन सीएम करेंगे मिशन शक्ति के पांचवें चरण का शुभारंभ, तैयारियां पूरी

Sat, 28 Sep 2024 12:02 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 28 Sep 2024 12:02 AM IST
सार

मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने निर्देश दिया है कि सभी जिलों को राजधानी में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में ऑनलाइन लिंक के माध्यम से जोड़ा जाए। राजधानी समेत सभी जिलों में महिला सशक्तीकरण रैली का आयोजन हो।

विज्ञापन
UP: CM Yogi Adityanath will inaugrate the fifth phase of mission shakti.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगामी तीन अक्तूबर को शारदीय नवरात्र के पहले दिन मिशन शक्ति अभियान के पांचवें चरण का शुभारंभ करेंगे। मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने शुक्रवार को इस बाबत पुलिस और संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और सभी तैयारियां समय से पूरी करने को कहा।

विज्ञापन


मुख्य सचिव ने कहा कि सभी जिलों को राजधानी में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में ऑनलाइन लिंक के माध्यम से जोड़ा जाए। राजधानी समेत सभी जिलों में महिला सशक्तीकरण रैली का आयोजन हो। सभी कमिश्नरेट में पिंक बूथ और पिंक स्कूटी की व्यवस्था की जाए। हर थाने में महिला बैरक की व्यवस्था हो।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लखनऊ और नोएडा में वर्किंग वीमेन हॉस्टल बनाया जाए। कार्यस्थलों पर महिलाओं के लिए अलग शौचालय के साथ क्रेच की व्यवस्था होनी चाहिए। बैठक में बताया गया कि इस अवसर पर राजधानी के 1090 चौराहे पर वीमेंस फेस्ट का आयोजन होगा। बैठक में अपर मुख्य सचिव गृह दीपक कुमार, डीजीपी प्रशांत कुमार, एडीजी कानून व्यवस्था अमिताभ यश समेत संबंधित विभागों के अन्य अधिकारी मौजूद थे। इस दौरान महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा एवं जागरूकता को लेकर तीन माह में 10-10 दिवस के 9 विशेष अभियान संचालित किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed