{"_id":"5ea823f88ebc3e905f4816e5","slug":"up-cm-yogi-adityanath-talks-to-students-braught-from-kota-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटा से वापस लौटे छात्रों से मुख्यमंत्री योगी ने की बात, दिया कोरोना से बचाव का मंत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटा से वापस लौटे छात्रों से मुख्यमंत्री योगी ने की बात, दिया कोरोना से बचाव का मंत्र
Tue, 28 Apr 2020 06:29 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 28 Apr 2020 06:29 PM IST
विज्ञापन
छात्रों को संबोधित करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
यूपी सरकार ने राजस्थान के कोटा में फंसे छात्रों को बसों के माध्यम से लाकर उन्हें उनके घरों तक पहुंचा दिया है। मंगलवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इन छात्रों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बात की और उनका हालचाल लिया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी ने छात्रों से कहा कि कोरोना वायरस के बारे में जागरुकता ही एकमात्र बचाव है। इसलिए खुद भी एहतियात बरतें और लोगों को भी जागरूक करें।
उन्होंने छात्रों से कहा कि घर पर रहते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें और मास्क पहनें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सही समय पर उठाए गए लॉकडाउन के फैसले के कारण आज हमारा देश कोरोना की चपेट में आने से बचा हुआ है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी ने छात्रों से ऑनलाइन शिक्षा प्रणाली व इसकी संभावनाओं पर भी बात की।