फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP CM Yogi Adityanath talks to Maharastra CM regarding lynching of saints

महाराष्ट्र के पालघर की घटना पर सीएम योगी ने की उद्धव ठाकरे से बात, कठोर कार्रवाई की मांग

Mon, 20 Apr 2020 11:46 AM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: प्राची प्रियम Updated Mon, 20 Apr 2020 11:46 AM IST
विज्ञापन
UP CM Yogi Adityanath talks to Maharastra CM regarding lynching of saints
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
महाराष्ट्र के पालघर में जूना अखाड़ा के संतों की हत्या के संबंध में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाराष्ट्र सीएम उद्धव ठाकरे से फोन पर बात की। उन्होंने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी ने ट्वीट किया कि पालघर में हुई जूना अखाड़ा के संतों स्वामी कल्पवृक्ष गिरि जी, स्वामी सुशील गिरि जी व उनके ड्राइवर नीलेश तेलगड़े जी की हत्या के संबंध में रविवार शाम महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से बात की और घटना के जिम्मेदार तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई का आग्रह किया।

सीएम योगी ने आगे लिखा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री द्वारा यह बताया गया कि इस संबंध में कुछ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि कुछ अन्य लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।



मालूम हो कि जूना अखाड़े के दो साधु अपने ड्राइवर के साथ मुंबई से गुजरात के सूरत में एक साथी के अंतिम संस्कार के लिए जा रहे थे। तभी पालघर के एक गांव में उनकी गाड़ी खराब हो गई। ग्रामीणों की भीड़ ने उन्हें डकैत समझ कर पीट-पीट कर मार डाला। 

वो तीनों मुंबई के कांदिवली इलाके से मारुति ईको कार में सवार होकर सूरत के लिए निकले थे। दोनों साधुओं को ही उनका अंतिम संस्कार करना था। जब उनकी गाड़ी महाराष्ट्र-गुजरात बॉर्डर पर पहुंची तो पुलिस ने उन्हें रोक कर वापस भेज दिया। इसके बाद तीनों ने अंदरूनी जंगल वाले रास्ते से होकर आगे बढ़ना तय किया।


इस बीच पालघर जिले के कई गांवों में अफवाह फैल गई कि लॉकडाउन का फायदा उठाकर अपराधी तत्व बैखौफ होकर चोरी डकैती को अंजाम दे रहे हैं। लोगों का अपहरण कर उनकी किडनी निकाल रहे हैं। इस अफवाह के चलते गांव वालों ने बिना कुछ सोचे समझे उनकी गाड़ी देख हमला कर दिया।

पुलिस को इस घटना की सूचना दी गई। पुलिस ने वहां पहुंचकर उन तीनों को अपनी गाड़ी में बिठाने की कोशिश की, लेकिन गांव वालों की भारी भीड़ के सामने पुलिसकर्मियों की संख्या काफी कम थी, इसलिए तीनों घायलों को छोड़कर पुलिसकर्मी भाग खड़े हुए। इसके बाद गुस्साई भीड़ ने उन्हें पीट-पीट कर मार डाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed